मौनी रॉय ने सावन में किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, बोलीं- डर था कहीं फ्लाइट न छूट जाए

Mouni Roy Kashi Vishwanath: सावन के पवित्र महीने में मौनी रॉय वाराणसी पहुंचीं और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो साझा कर अनुभव बताया।
Mouni Roy Kashi Vishwanath Darshan Varanasi Sawan
मौनी रॉय पहुंची बनारस(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mouni Roy Kashi Vishwanath Darshan Varanasi Sawan: भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन को सबसे पावन महीना माना जाता है। इस दौरान भारत के सभी शिव मंदिरों खासकर 12 ज्योर्तिलिंगों में जबरदस्त भीड़ देखने के लिए मिलती है।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सावन के पवित्र महीने में भगवान काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची। जहां पहुंचकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने फैंस को अपनी बनारस यात्रा की कुछ झलक दिखायी।

वाराणसी की गलियों में घूमती दिखीं मौनी

मौनी रॉय ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से इंस्टाग्राम स्टोरी पर वाराणसी यात्रा के कुछ वीडियो साझा किए। एक वीडियो में वह अपनी दोस्त के साथ रिक्शे में बैठकर शहर की गलियों में घूमती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस वाराणसी के माहौल का आनंद लेती हुई काफी खुश दिखाई दीं।

काशी विश्वनाथ के दर्शन का बताया अनुभव

मौनी रॉय ने बताया कि सावन के महीने में काशी विश्वनाथ के दर्शन करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने मंदिर में दर्शन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि, इस धार्मिक यात्रा के बीच उन्हें एक चिंता भी सता रही थी।

फ्लाइट छूटने का था डर

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बताया कि उनके मन में डर था कि कहीं बनारस घूमने और मंदिर दर्शन के चक्कर में उनकी फ्लाइट न छूट जाए। हालांकि, उनकी यह चिंता आखिरकार बेवजह साबित हुई और वो समय पर एयरपोर्ट पहुंच गई थी।

Mouni Roy Kashi Vishwanath Darshan Varanasi Sawan
फायरफ्लाई फेस्टिवल में Abhimaan पर छाया प्यार का खुमार, अरमान और कबीर के बीच हो गई हाथापाई

समय पर पहुंचीं एयरपोर्ट

अगली स्टोरी में मौनी ने विमान के अंदर से अपनी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह मुस्कुराती हुई नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह समय पर एयरपोर्ट पहुंच गईं और उनकी फ्लाइट भी नहीं छूटी। इसके साथ ही उन्होंने हर हर महादेव लिखा।

पारंपरिक अंदाज ने खींचा ध्यान

काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के दौरान मौनी रॉय ट्रेडिशनल लुक में नजर आयी। उन्होंने खूबसूरत सूट पहना था। हल्के मेकअप, सुनहरे झुमकों और माथे पर चंदन के तिलक ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया। एक्ट्रेस मौनी रॉय की धार्मिक यात्रा की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com