Bigg Boss 20: मधुबाला दृष्टि धामी को मिला शो का ऑफर, मौनी रॉय पर भी मेकर्स की नजर

Drishti Dhami Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट लिस्ट को लेकर नए नाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दृष्टि धामी को शो का ऑफर मिला है, जबकि मौनी रॉय को भी मेकर्स अप्रोच कर चुके हैं।
Bigg Boss Season 20 Contestant List
दृष्टि धामी (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

Bigg Boss Season 20 Contestant List: कलर्स के सबसे फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस की जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी होने जा रही है। शो के मेकर्स ने इस बार शो में कई बड़े बदलाव करने की तैयारी कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स और शो के प्रोमो के अनुसार, बिग बॉस के सीजन 20 में अबकी बार जोड़ियां नजर आने वाली है, जिसका मतलब है कि कंटेस्टेंट्स बतौर जोड़ी शो में एंट्री लेने वाले हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स से जुड़ी लिस्ट जारी नहीं की है।

दृष्टि धामी को मिला बिग बॉस का ऑफर

बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर सामने आयी रिपोर्ट में टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी का नाम चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने मधुबाला फेम दृष्टि धामी को शो के लिए अप्रोच किया है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। अगर बातचीत सफल रहती है तो दृष्टि इस बार बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी उनकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हर साल ऑफर ठुकराती रही हैं एक्ट्रेस

दृष्टि धामी को कथित तौर पर बिग बॉस का ऑफर पहले भी कई बार मिल चुका है। एक पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें शो का ऑफर हर साल मिलता है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करतीं। उनका कहना था कि वह लंबे समय तक परिवार से दूर नहीं रह सकतीं और अनजान लोगों के साथ इतने दिनों तक रहना उनके लिए आसान नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार मेकर्स दृष्टि धामी को शो में आने के लिए मना पाते हैं।

Bigg Boss Season 20 Contestant List
The Traitors 2: अभिषेक मल्हान के ‘मर्डर’ पर मचा हंगामा, बाहर आते ही एक्टर ने दिया मजेदार रिएक्शन

मौनी रॉय को भी किया गया अप्रोच?

दृष्टि धामी से पहले टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम भी बिग बॉस 20 को लेकर सामने आया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मेकर्स इस सीजन में टीवी के बड़े सितारों को जोड़ना चाहते हैं और मौनी को भी शो का ऑफर दिया गया है। कहा जा रहा है कि मौनी रॉय को शो में शामिल करने के लिए मेकर्स बड़ी फीस देने को तैयार हैं। हालांकि, उनकी एंट्री भी अभी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुई है।

6 सितंबर को होगा ग्रैंड प्रीमियर

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को हो सकता है। इस सीजन में जोड़ियों वाला गेम कितना बड़ा ट्विस्ट लाता है और कौन-कौन से चर्चित चेहरे शो का हिस्सा बनते हैं, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com