बनारसी स्वाद में रंगे अमित सियाल; काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद चखी हींग की कचौड़ी, काल भैरव के भी किए दर्शन

Amit Sial In Varanasi: फिल्म अभिनेता अमित सियाल वाराणसी पहुंचे और काशी की गलियों में घूमकर प्रसिद्ध बनारसी हींग की कचौड़ी का स्वाद लिया। उन्होंने काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दर्शन भी किए।
Actor Amit Sial Explores Varanasi, Relishes Famous Banarasi Hing Kachori
अभिनेता अमित सियाल(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Amit Sial Varanasi Visit: फिल्म अभिनेता अमित सियाल इन दिनों काशी के रंग में रंगे नजर आए। वाराणसी पहुंचे अमित सियाल ने शहर की तंग गलियों में घूमकर काशी के खांटी बनारसी स्वाद का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने दीना गुरु की प्रसिद्ध हींग की कचौड़ी का स्वाद चखा।

अभिनेता ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

अमित सियाल ने काशी प्रवास के दौरान धार्मिक आस्था भी दिखाई। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए और बाबा काल भैरव के दरबार में भी पहुंचकर मत्था टेका। काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन के दौरान उन्होंने बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।

Actor Amit Sial Explores Varanasi, Relishes Famous Banarasi Hing Kachori
अभिनेता अमित सियाल(सोर्स- फोटो नवभारत)
Actor Amit Sial Explores Varanasi, Relishes Famous Banarasi Hing Kachori
परिवार चाहता था डॉक्टर बने रणदीप हुड्डा, बन गए बॉलीवुड स्टार, कार धोकर कमाते थे पैसे, आज जीते हैं आलीशान लाइफ

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ वाराणसी की सड़कों पर की चहलकदमी

खास बात यह रही कि अमित सियाल दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ शहर की सड़कों पर चहलकदमी करते हुए भी नजर आए। दोनों ने काशी की गलियों और यहां की संस्कृति को करीब से महसूस किया।

फिल्म अभिनेता का यह बनारसी अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। काशी की गलियों में आम बनारसी की तरह घूमते और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते अमित सियाल की तस्वीरें और वीडियो भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com