Mouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
Mouni Roy Cannes 2026: मौनी रॉय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ब्लैक बॉडी-फिटेड ड्रेस पहनकर ग्लैमरस अंदाज दिखाया। सेपरेशन की खबरों के बीच मौनी का स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: सोनाली झा
मौनी रॉय (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Mouni Roy Cannes 2026 Look: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इंडियन सेलेब्स का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी और डायना पेंटी के बाद अब एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से रेड कार्पेट पर सुर्खियां बटोर ली हैं। हाल ही में मौनी रॉय का कान्स से पहला लुक सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया।
इन दिनों मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरें हैं कि शादी के चार साल बाद उन्होंने पति सूरज नांबियार से अलग होने का फैसला लिया है। हाल ही में दोनों ने अपने सेपरेशन की पुष्टि भी की थी। ऐसे में कान्स 2026 में मौनी का आत्मविश्वास से भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए मौनी रॉय ने ब्लैक कलर की बॉडी-फिटेड ड्रेस चुनी, जिसमें वह बेहद एलिगेंट और क्लासी नजर आईं। उनकी इस ड्रेस की सबसे खास बात उसका व्हाइट कॉलर डिटेल था, जिसने पूरे लुक को हाई-फैशन टच दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘रामायण’ में मंदोदरी बनेंगी काजल अग्रवाल, बोलीं- पहले पार्ट में मेरा रोल बहुत छोटा है, यश की जमकर की तारीफ
‘जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट? थलपति विजय की फिल्म की रिलीज डेट पर आया सबसे बड़ा अपडेट
‘मेरे साथ उंगली करने की कोशिश मत करना’, ‘अलायंस’ में एंट्री लेते ही गरजे सोहेल खान, कंटेस्टेंट्स को दी चेतावनी
आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- इतना बड़ा झूठा नाटक क्यों कर रही हो
मौनी रॉय का मिनिमल मेकअप
मौनी ने इस आउटफिट के साथ ब्लैक ओवरकोट कैरी किया, जो उनके लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना रहा था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई बूट्स पहने, जिसने उनके स्टाइल को मॉडर्न और बोल्ड फिनिश दिया। मौनी रॉय ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। न्यूड बेस, शार्प ब्राउज और सॉफ्ट लिप शेड उनकी नैचुरल ब्यूटी को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहे थे।
मौनी रॉय की स्लीक बन ने बढ़ाई खूबसूरती
हेयरस्टाइल की बात करें तो मौनी रॉय ने बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया, जो उनके पूरे लुक को रॉयल और पॉलिश्ड फिनिश दे रहा था। मौनी का यह सिंपल लेकिन स्टाइलिश अवतार फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है। समुद्र किनारे खूबसूरत बैकग्राउंड में मौनी ने कई शानदार पोज दिए। हर तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस और ग्लैमरस अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। मौनी रॉय सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फैशन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
