मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के बर्थडे पर लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज

Sooraj Nambiar Birthday: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार आज 9 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पति पर प्यार लुटाते हुए ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं।
Mouni Roy
मौनी रॉय, सूरज नांबियार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mouni Roy husband Sooraj Nambiar Birthday: टीवी से बॉलीवुड तक मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस के पति सूरज नांबियार आज यानी 9 अगस्त को अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने बेहद भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर तब शुरू हुआ जब वह सूरज से मिलीं।

मौनी ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक वेकेशन की तस्वीरों के साथ लिखा कि उन्हें सूरज से बिना किसी कारण के प्यार है और मजाकिया अंदाज में उन्होंने स्वीकार किया कि बीते करीब आठ साल ज्यादातर लड़ाई-झगड़े में गुजरे, लेकिन उनका प्यार हमेशा बिना शर्त रहा...चाहे अच्छे दिन हों या बुरे, खुशियां हों या मुश्किलें, बीमारी हो या सेहत।

मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के जन्मदिन को यूं किया विश

उन्होंने सूरज की खूबियों और उनके अलग अंदाज को पूरी तरह अपनाने की बात कही। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, हबी… या तो सब कुछ शानदार होता है या बिल्कुल उल्टा।” बता दें, मौनी और सूरज ने 2022 में तीन साल के रिश्ते के बाद गोवा के पणजी में पारंपरिक बंगाली और मलयालम रीति-रिवाजों से शादी की थी। सूरज मूल रूप से केरल से हैं और दुबई में बिजनेस करते हैं।

पेशेवर मोर्चे पर, मौनी रॉय हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘सलाकार’ में नज़र आईं, जो एक जासूसी थ्रिलर है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फारुक कबीर निर्देशित इस शो में नवीन कस्तूरिया, मुकेश ऋषि, पूर्णेन्दु भट्टाचार्य, अश्वथ भट्ट और सूर्या शर्मा भी हैं। कहानी दो अलग-अलग समयकाल 1978 और 2025 में घटित होती है, जहां वफादारी, चुप्पी और अतीत का असर देश के भविष्य पर दिखाई देता है।

एक्ट्रेस का अपकमिंग प्रोजेक्ट

मौनी के मुताबिक, उनका किरदार न केवल बहादुर है बल्कि जटिल, संघर्षशील और बेहद लचीला भी है। वह एक खतरनाक माहौल में काम करती है, लेकिन अपने हर फैसले में अपने निजी दर्द और इतिहास को साथ लेकर चलती है। मौनी ने कहा कि ‘सलाकार’ उनके करियर का सबसे भावुक और सोचने पर मजबूर करने वाला प्रोजेक्ट है। यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है और इसका निर्माण स्फीयर ऑरिजिंस और माहिर फिल्म्स ने किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com