कारगिल विजय दिवस पर भावुक हुए मोहनलाल और उन्नी मुकुंदन, वीर जवानों को किया याद
Kargil Vijay Diwas 2025: 26 जुलाई को हर साल कारगिल दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन अपने वीर जवानों को याद करते हुए साउथ अभिनेता मोहनलाल और उन्नी मुकुंदन ने पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मोहनलाल और उन्नी मुकुंदन (फोटो-सोर्स,, सोशल मीडिया)
Celebs Post on Kargil Vijay Diwas 2025: हर साल 26 जुलाई को मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस भारत के उन वीर सपूतों को याद करने का दिन होता है, जिन्होंने 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की थी। इस खास अवसर पर बॉलीवुड सिनेमा से लेकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने शहीद हुए जवानों को याद किया और उन्हें सलाम किया।
दरअसल, दिग्गज अभिनेता मोहनलाल और उन्नी मुकुंदन ने सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद सैनिकों को नमन किया। मोहनलाल, जो न सिर्फ साउथ सिनेमा के दिग्गज हैं बल्कि भारतीय संस्कृति और सेना के प्रति अपने सम्मान के लिए भी जाने जाते हैं, ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।
मोहनलाल ने वीर जवानों को किया सलाम
उन्होंने लिखा कि “कारगिल विजय दिवस हमें उन सैनिकों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दी। हम उनके साहस और समर्पण का नमन करते हैं। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, वो हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। उनकी विरासत अमर रहे। जय हिंद!”
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
Kargil Vijay Diwas , A day to pay tribute to the bravehearts who laid down their lives to protect our nation.
Their legacy lives on.
Jai Hind!#KargilVijayDiwas2025 pic.twitter.com/D9juZvPCZZ — Mohanlal (@Mohanlal) July 26, 2025
वहीं, अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि
“कारगिल विजय के 25 साल। ऑपरेशन विजय को सफल बनाने वाले सभी कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि।”
इन दोनों कलाकारों के श्रद्धांजलि संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, और लोगों ने भी अपने-अपने तरीके से सेना के बलिदान को याद किया है।
‘हृदयपूर्वम’ में मोहनलाल मचाएंगे धमाल
वर्कफ्रंट की बात करें, तो मोहनलाल जल्द ही ‘हृदयपूर्वम’ नाम की फैमिली ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सत्यन एंथिक्कड कर रहे हैं। इस फिल्म में मोहनलाल के साथ मालविका मोहनन और संगीता माधवन नायर मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही सिद्दीकी, निशान, बाबूराज, लालू एलेक्स और जनार्दन भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म 28 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे और निरहुआ का कैसा है रिश्ता? क्या दोनों की हो चुकी है शादी
उन्नी मुकुंदन की अपकमिंग फिल्म
दूसरी तरफ, उन्नी मुकुंदन भी अपने वर्कफ्रंट को लेकर व्यस्त हैं। वह निर्देशक जोशी के साथ एक एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे, वहीं अपनी प्रोडक्शन कंपनी उन्नी मुकुंदन फिल्म्स (UMF) के बैनर तले वह ‘जय गणेश’ और ‘मार्को’ जैसी फिल्में भी बना रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
