Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 का दुनियाभर में धमाका, पहले दिन ही बनाई बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में जगह

Mohanlal Film Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन दुनियाभर में 43.37 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। फिल्म 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 22, 2026 | 10:36 AM

दृश्यम 3 की कमाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: दृश्यम 3 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर दी है। मोहनलाल की फिल्म ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन दुनियाभर में शानदार कमाई कर सबका ध्यान खींच लिया। निर्देशक जीतू जोसेफ की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में लंबे समय से जबरदस्त उत्साह था।

मोहनलाल की दृश्यम 3 को रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर काफी दमदार नजर आया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने भारत में पहले दिन करीब 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को कुल 5506 शोज में रिलीज किया गया था और इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 51.3 प्रतिशत दर्ज की गई।

दृश्यम 3 की कमाई

दृश्यम 3 की सबसे ज्यादा कमाई मलयालम वर्जन से हुई, जिसने करीब 13.70 करोड़ रुपये जुटाए। इसके अलावा तमिल वर्जन से 0.45 करोड़, तेलुगु से 1.50 करोड़ और कन्नड़ से 0.20 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि, फिल्म एल2: एम्पुरान और दृश्यम 2 के ओपनिंग रिकॉर्ड को पार नहीं कर सकी, लेकिन इसने मोहनलाल की कई हालिया फिल्मों के पहले दिन के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया।

सम्बंधित ख़बरें

ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनीं Sushmita Sen, 32 साल बाद याद किया जिंदगी का खास पल

Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?

Bandar Trailer Out: एक राइट स्वाइप ने बॉबी देओल की जिंदगी को बनाया नरक, झूठे आरोप की कहानी ने बढ़ाया सस्पेंस

ईवा लोंगरिया की फैन हुईं Jacqueline Fernandez, ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन इवेंट से शेयर की खूबसूरत फोटोज

विदेशों में भी चला जॉर्जकुट्टी का जादू

मोहनलाल की दृश्यम 3 को विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में पहले दिन लगभग 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इतनी बड़ी ओपनिंग के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनीं Sushmita Sen, 32 साल बाद याद किया जिंदगी का खास पल

दमदार स्टार कास्ट ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

पहले ही दिन दृश्यम 3 ने साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब यह तेजी से ऊपर बढ़ रही है। फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा सरथ जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। मोहनलाल की फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें जॉर्जकुट्टी एक बार फिर अपने परिवार को बचाने की जंग लड़ता दिखाई देता है।

Mohanlal film drishyam 3 collection box office day 1 report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 10:36 AM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Entertainment News
  • Mohanlal
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.