मोहनलाल की Drishyam 3 का दुनियाभर में धमाका, दो दिनों में 76 करोड़ कमाकर बनी चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म
Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 ने दूसरे दिन 11.05 करोड़ कमाए। फिल्म का कलेक्शन 76.18 करोड़ पहुंच गया है और इसने 6 फिल्मों को पछाड़ चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म का रिकॉर्ड बनाया।
- Written By: सोनाली झा
दृश्यम 3 की कमाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mohanlal Film Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: दृश्यम 3 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। मोहनलाल स्टारर इस सस्पेंस थ्रिलर को लेकर रिलीज से पहले जबरदस्त बज बना हुआ था और अब फिल्म ने अपनी कमाई से उस उत्साह को सही साबित कर दिया है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में दुनियाभर में 76 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन ओवरसीज मार्केट में इसका दबदबा लगातार बना हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 11.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी। ऐसे में शुक्रवार को फिल्म की कमाई में करीब 30.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
दृश्यम 3 की कमाई
फिल्म के शो की संख्या भी पहले दिन के मुकाबले कम हुई। जहां रिलीज डे पर 5,506 शो चलाए गए थे, वहीं दूसरे दिन यह संख्या घटकर 4,886 रह गई। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो पहले दिन 51.3 प्रतिशत रहने वाली दर्शक उपस्थिति दूसरे दिन 44.5 प्रतिशत तक पहुंच गई। इसके बावजूद फिल्म ने दो दिनों में भारत में कुल 26.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 31.18 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
विदेशी बाजार में दृश्यम 3 का जलवा कायम
घरेलू कमाई में गिरावट के बावजूद ‘दृश्यम 3’ विदेशों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन ही ओवरसीज मार्केट में करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म की कुल विदेशी कमाई 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 76.18 करोड़ रुपये हो चुका है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड लिस्ट में बनाई जगह
‘दृश्यम 3’ ने अपनी शानदार कमाई के दम पर मलयालम सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्मों की सूची में छह फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है। मोहनलाल की इस फिल्म का क्रेज भारत के साथ-साथ विदेशों में भी साफ दिखाई दे रहा है। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं।
