Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेटी के फिल्म में डेब्यू से गदगद मोहनलाल, एक्शन ड्रामा है विस्मया की फर्स्ट मूवी

विस्मया अपने पिता मोहनलाल के नक्शे कदम पर चलने को तैयार है। मोहनलाल ने बेटी के डेब्यू फिल्म का टाइटल अनाउंस किया है। थुडक्कम नाम की फिल्म में वह नजर आएंगी, जिसे एंथोनी जोसेफ डायरेक्ट कर रहे हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 02, 2025 | 12:18 PM

थुडक्कम से फिल्म जगत में कदम रख रही हैं मोहनलाल की बेटी विस्मया

Follow Us
Close
Follow Us:

मोहनलाल की बेटी विस्मया थुडक्कम नाम की फिल्म से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। विस्मया की उम्र 34 साल है। विस्मया ने थाईलैंड जाकर मार्शल आर्ट की शिक्षा ली है। फिल्म में वह कराटे और कुंग-फू के साथ एक्शन में नजर आने वाली हैं। फिल्म के नाम में ही फिल्म की थीम छिपी हुई है। फिल्म के नाम को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो उसमें मार्शल आर्ट का हाथ और मुक्का बना हुआ है, जिससे यह साफ पता चल जाता है कि विस्मया की पहली फिल्म एक्शन ड्रामा होने वाली है। मोहनलाल के बेटे प्रणव की पहली फिल्म भी एक्शन ड्रामा फ़िल्म थी।

खुद मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टाइटल अनाउंस किया। पोस्ट में आप देख सकते हैं फिल्म का नाम लिखा हुआ है। पोस्ट में पहाड़ी पर बना एक घर दिखाई दे रहा है जो मार्शल आर्ट की कहानी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। विस्मया की पहली फिल्म थुडक्कम का निर्देशन एंथोनी जोसेफ कर रहे हैं। खबर के मुताबिक फिल्म की पटकथा भी उन्होंने ही लिखी हुई है।

ये भी पढ़ें- मौत के डर कांप उठी मनीषा रानी, बना दिया वीडियो, तारीफ कर रहे यूजर्स

फिल्म से पहले क्या करती थी विस्मया
फिल्मों में आने के पहले भी विस्मया ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। काम करने के दौरान उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग का काम भी किया। विस्मया अच्छी लेखिका हैं, उन्होंने एक किताब भी लिखी है ग्रेंस ऑफ स्टारडम नाम की उनकी किताब पब्लिश हो चुकी है, उन्हें कविताएं लिखने का शौक है। उन्होंने फाइन आर्ट्स में शिक्षा ग्रहण की। फिल्मों में आने के पहले उन्होंने थाईलैंड जाकर मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग मिली है, जो डेब्यू फिल्म में उनके लिए काफी मददगार साबित होगी। कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म में आने के लिए उन्होंने अपना वजन भी घटाया है।

Mohanlal daughter vismaya debut film thudakkam know what she did before acting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 12:18 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Mohanlal
  • South Cinema
  • Upcoming Films

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.