Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Riya Sen Birthday: एमएमएस लीक होने से लेकर लड़की को किस करने तक, विवादों से घिरी रही एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन अपने करियर से ज्यादा निजी जिंदगी और विवादों के लिए सुर्खियों में रही हैं। एमएमएस लीक, अफेयर और विवादों के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया।

  • Written By: अदिति भंडारी
Updated On: Jan 24, 2025 | 10:28 AM

Riya Sen Birthday: एमएमएस लीक होने से लेकर लड़की को किस करने तक, विवादों से घिरी रही एक्ट्रेस (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस के अफेयर काफी चर्चा में रहे हैं। साथ ही एक समय में उनका एमएमएस बहुत वायरल हुआ था, जिसने एक्ट्रेस को फेमस कर दिया। एक्ट्रेस आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया का जन्म 24 जनवरी 1981 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। एक्ट्रेस का संबंध राजघराने से है। उनके पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से संबंध रखते हैं। वहीं एक्ट्रेस और उनकी मां मुनमुन सेन और दादी सुचित्रा सेन बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं।

एक्ट्रेस ने साल 1991 में बाल कलाकार के रूप में फिल्म विषकन्या से डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने स्टाइल, झंकार बीट्स, मलयालम हॉरर फिल्म अनंताभाद्रम, नौका डूबी जैसी फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस को नौका डूबी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटिगरी में स्टार गाइड अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्हें फिल्म रब्बा मैं क्या करूं में देखा गया था। एक्ट्रेस ने हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में काम किया।

यहां देखे पोस्ट-

सम्बंधित ख़बरें

सिनेमा के जादू से एक्सिस बैंक ने जीता बुजुर्गों का दिल, ‘फ्लैशबैक’ से 22 शहरों में जगीं पुरानी यादें

Year 2026: ‘बॉर्डर 2’ से ‘बैटल ऑफ गलवान’ तक, नए साल में होगा ‘महा-धमाका’, ये फिल्में होंगी रिलीज

33 लोगों की एक टिकट ने बदल दी दुनिया, 130 साल पहले न होता ये फैसला तो आज न ही होता सिनेमा

बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अत्याचारों पर फिल्म बनाने की अपील: बलूच नेता ने बॉलीवुड से लगाई गुहार

रिया का फिल्मी करियर ज्यादा खास नहीं रहा, लेकिन वो अपने करियर के दौरान काफी विवादों से घिरी रही। रिया को बॉलीवुड में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। उन्हें उनकी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस अपने करियर के दौरान अश्मित पटेल के साथ रिश्ते के लिए काफी चर्चा में रही। दोनों का साथ में एक एमएमएस भी लीक हुआ था। इस घटना के बाद एक्ट्रेस का करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया था।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इसके अलावा एक्ट्रेस एक और विवाद में शामिल हैं। रागिनी एमएमएस की शूटिंग के दौरान सेट पर एक्ट्रेस के सहकलाकार ने उन पर कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया था। उनके सहकलाकार निशांत मलकानी ने आरोप लगाया था कि जब दोनों कलाकार इंटिमेट सीन शूट कर रहे थे, तो एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने उनकी पैंट उतार दी थी। इसके अलावा 2016 में एक पार्टी में एक्ट्रेस किसी लड़की को किस करने के लिए काफी चर्चा में रहीं। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।

वर्क फ्रंट में एक्ट्रेस प्राइम वीडियो में 2024 में अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे में कैमियो रोल में नजर आई थीं। उसके पहले वे 2023 में डेथ टेल फिल्म में बड़े पर्दे पर दिखी थीं।

Mms leak to kissing a girl riya sen was surrounded by controversies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2025 | 09:13 AM

Topics:  

  • Bollywood
  • Bollywood Film Industry

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.