- Hindi News »
- Entertainment »
- Mms Leak To Kissing A Girl Riya Sen Was Surrounded By Controversies
Riya Sen Birthday: एमएमएस लीक होने से लेकर लड़की को किस करने तक, विवादों से घिरी रही एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन अपने करियर से ज्यादा निजी जिंदगी और विवादों के लिए सुर्खियों में रही हैं। एमएमएस लीक, अफेयर और विवादों के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया।
- Written By: अदिति भंडारी

Riya Sen Birthday: एमएमएस लीक होने से लेकर लड़की को किस करने तक, विवादों से घिरी रही एक्ट्रेस (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस के अफेयर काफी चर्चा में रहे हैं। साथ ही एक समय में उनका एमएमएस बहुत वायरल हुआ था, जिसने एक्ट्रेस को फेमस कर दिया। एक्ट्रेस आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया का जन्म 24 जनवरी 1981 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। एक्ट्रेस का संबंध राजघराने से है। उनके पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से संबंध रखते हैं। वहीं एक्ट्रेस और उनकी मां मुनमुन सेन और दादी सुचित्रा सेन बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं।
एक्ट्रेस ने साल 1991 में बाल कलाकार के रूप में फिल्म विषकन्या से डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने स्टाइल, झंकार बीट्स, मलयालम हॉरर फिल्म अनंताभाद्रम, नौका डूबी जैसी फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस को नौका डूबी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटिगरी में स्टार गाइड अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्हें फिल्म रब्बा मैं क्या करूं में देखा गया था। एक्ट्रेस ने हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में काम किया।
यहां देखे पोस्ट-
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान के घर की रेकी और पाकिस्तान भेजे वीडियो, गाजियाबाद के ‘रोमियो’ का खौफनाक खुलासा!
सिर्फ परदे पर नहीं…शेयर बाजार में भी दिखा धुरंधर-2 का जलवा, एक ही दिन में PVR को कर दिया मालामाल
जब से चायवाला हिंदुस्तान में…नरेंद्र मोदी के PM बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, धुरंधर मूवी का सीन वायरल
ब्राजीलियन शादी में ‘बीड़ी’ गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो ने जीता इंटरनेट
रिया का फिल्मी करियर ज्यादा खास नहीं रहा, लेकिन वो अपने करियर के दौरान काफी विवादों से घिरी रही। रिया को बॉलीवुड में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। उन्हें उनकी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस अपने करियर के दौरान अश्मित पटेल के साथ रिश्ते के लिए काफी चर्चा में रही। दोनों का साथ में एक एमएमएस भी लीक हुआ था। इस घटना के बाद एक्ट्रेस का करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा एक्ट्रेस एक और विवाद में शामिल हैं। रागिनी एमएमएस की शूटिंग के दौरान सेट पर एक्ट्रेस के सहकलाकार ने उन पर कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया था। उनके सहकलाकार निशांत मलकानी ने आरोप लगाया था कि जब दोनों कलाकार इंटिमेट सीन शूट कर रहे थे, तो एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने उनकी पैंट उतार दी थी। इसके अलावा 2016 में एक पार्टी में एक्ट्रेस किसी लड़की को किस करने के लिए काफी चर्चा में रहीं। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।
वर्क फ्रंट में एक्ट्रेस प्राइम वीडियो में 2024 में अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे में कैमियो रोल में नजर आई थीं। उसके पहले वे 2023 में डेथ टेल फिल्म में बड़े पर्दे पर दिखी थीं।
Mms leak to kissing a girl riya sen was surrounded by controversies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुनिया का सबसे अनोखा म्यूजियम, जहां जानने को मिलेगा Vietnam की इस डिश का पूरा इतिहास
Apr 01, 2026 | 10:09 PMमोहम्मद शमी की आग उगलती गेंद और KL Rahul ढेर, गोल्डन डक पर शिकार बनाने के बाद मैदान पर दिखा जबरदस्त गुस्सा
Apr 01, 2026 | 10:09 PMसिंहस्थ 2027: कुंभ प्राधिकरण ने जांचा रेलवे ढांचा, आयुक्त शेखर सिंह ने किया स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण
Apr 01, 2026 | 10:07 PMक्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PMहम अपने दोस्त को… तेल की पहली खेप पहुंचने के बाद, रूस ने कहा- क्यूबा को अकेला नहीं छोड़ेगा मॉस्को
Apr 01, 2026 | 10:03 PMरात के देर से खाना खाने के खतरे जानिए, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
Apr 01, 2026 | 09:59 PMलखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM














