-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Salman Khan House Recce Pakistan Spy Module Ghaziabad Suhel Romeo
सलमान खान के घर की रेकी और पाकिस्तान भेजे वीडियो, गाजियाबाद के ‘रोमियो’ का खौफनाक खुलासा!
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
ISI SPY Module: गाजियाबाद से पकड़े गए जासूसी मॉड्यूल ने अभिनेता सलमान खान के घर की रेकी कर वीडियो पाकिस्तान भेजे थे। पुलिस की पूछताछ में सुहेल ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

सलमान खान, फोटो- सोशल मीडिया
Salman Khan Safety News: अक्सर फिल्मों में जासूसी और स्लीपर सेल की कहानियां देखी जाती हैं, लेकिन जब यह हकीकत बनकर हमारे सामने आ पहुंचे, तो स्थिति गंभीर हो जाती है। गाजियाबाद के कौशांबी इलाके से हाल ही में एक ऐसे जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है, जिसने न केवल सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है, बल्कि बॉलीवुड से लेकर देश के बड़े उद्योगपतियों की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।
इस मॉड्यूल का मुख्य चेहरा सुहेल उर्फ ‘रोमियो’ पुलिस की गिरफ्त में है और उसके कबूलनामे ने यह साफ कर दिया है कि दुश्मन की नजरें हमारी सीमाओं के साथ-साथ हमारी बड़ी हस्तियों पर भी टिकी हैं।
सलमान के घर की रेकी और पाक कनेक्शन
गाजियाबाद पुलिस की तफ्तीश में यह सनसनीखेज बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी सुहेल ने मुंबई जाकर अभिनेता सलमान खान के घर की रेकी की थी। पूछताछ के दौरान सुहेल ने स्वीकार किया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने कई बार सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चक्कर लगाए, वहां की लोकेशन ट्रैक की और मोबाइल से वीडियो बनाए।
ये तमाम वीडियो और संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान में बैठे उसके हैंडलर्स को भेजी गई थीं। पुलिस अब सुहेल के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि उन डिलीट किए गए वीडियो और लोकेशन डेटा को वापस निकाला जा सके, जो उसने सीमा पार भेजे थे। यह खुलासा इसलिए भी डरावना है क्योंकि एक आम दिखने वाला लड़का भीड़ का हिस्सा बनकर देश की सुरक्षा में सेंध लगा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
हाथ में फीता लेकर ताजिया नापने लगे ‘सिंघम’ ASP अनुज चौधरी, मोहर्रम से पहले फिरोजाबाद में किया निरीक्षण-VIDEO
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, उद्योगपति और मंदिर भी थे निशाने पर
जांच के दायरे में केवल फिल्मी सितारे ही नहीं हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था। पाकिस्तान में बैठे सरफराज उर्फ जोरा सिंह के आदेश पर यह मॉड्यूल सैन्य ठिकानों, बड़े रेलवे स्टेशनों और प्रमुख मंदिरों की फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेज रहा था।
इतना ही नहीं, देश के बड़े उद्योगपतियों जैसे अंबानी और अडानी के आवासों की रेकी किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है, जिस पर पुलिस बारीकी से काम कर रही है। मॉड्यूल के एक अन्य सदस्य समीर ने तो एक प्रसिद्ध अभिनेत्री की भी रेकी की थी और वह इसी सिलसिले में असम और दार्जिलिंग तक की यात्रा कर चुका था।
जासूसी के पीछे छिपा काला सच
इस जासूसी मॉड्यूल की कार्यप्रणाली केवल सूचनाएं भेजने तक सीमित नहीं थी। तफ्तीश में यह भी पाया गया है कि ये आरोपी युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने की साजिश भी रच रहे थे। सुहेल उर्फ रोमियो के हिमाचल प्रदेश की एक युवती से संबंध थे, जिसे उसने अपना असली नाम तक नहीं बताया था।
वहीं, गिरोह के एक अन्य सदस्य नौशाद अली की प्रेमिका गुरुग्राम में रहती है और समीर के भी एक हिंदू युवती से संबंध होने की बात पुख्ता हुई है। यह पहलू दिखाता है कि किस तरह ये जासूस सामाजिक ताने-बाने का इस्तेमाल कर अपनी जड़ों को मजबूत कर रहे थे ताकि वे सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचे रह सकें।
यह भी पढ़ें: क्या बिल गेट्स का ‘खतरनाक’ प्रयोग है भारत में हो रही बारिश? जानें वायरल दावों का पूरा सच!
पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में इस नेटवर्क से जुड़े 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच नाबालिग और एक महिला भी शामिल है। यह नेटवर्क केवल दिल्ली-एनसीआर तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार मेरठ, हापुड़, सहारनपुर और हैदराबाद तक फैले हुए हैं।
हापुड़ के अजीम राणा और उसके भांजे की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर शहजाद भट्टी का कनेक्शन भी सामने आया है। अजीम ने हैदराबाद में कुछ संदिग्ध हैंडलर्स से मुलाकात की थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क ने न केवल देश के राज बेचे, बल्कि स्थानीय नंबरों पर पाकिस्तानी व्हाट्सएप अकाउंट एक्टिव करवाकर सूचनाओं के आदान-प्रदान का एक सुरक्षित जरिया भी बना लिया था।
Salman khan house recce pakistan spy module ghaziabad suhel romeo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
Jun 25, 2026 | 08:24 PMAgra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM16 पासपोर्ट, 245 देशों का सफर; भारतीय संगीतकार बेनी प्रसाद की रिकॉर्डतोड़ विश्व यात्रा ने किया हैरान
Jun 25, 2026 | 08:21 PMPulse Polio अभियान; रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में 2 लाख से अधिक नन्हें बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
Jun 25, 2026 | 08:21 PMधरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PMट्रेन में फैलाया कचरा, रातभर तेज आवाज में चलाए वीडियो, यात्री की पोस्ट ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस
Jun 25, 2026 | 08:04 PMAIIMS ने जारी की गाइडलाइंस, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की प्राइवेसी से किया खिलवाड़ तो होगी कार्रवाई
Jun 25, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM












