Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिल्वर स्क्रीन पर ओशो बनेंगे मिथुन चक्रवर्ती, शूटिंग सेट पर बातों बातों में मिला ऑफर

Mithun Chakraborty To Play The Role Of Osho Rajneesh: मिथुन चक्रवर्ती को महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु ओशो का रोल ऑफर हुआ है। क्या मिथुन चक्रवर्ती उस भूमिका को निभाएंगे। मिथुन चक्रवर्ती ने इस पर बात की है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jan 30, 2025 | 12:14 PM

मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे ओशो रजनीश, आध्यात्मिक गुरु पर बन रही है फिल्म

Follow Us
Follow Us:

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु ओशो रजनीश का रोल उन्हें ऑफर हुआ है, लेकिन अभी कुछ कंफर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं, मैं उनके जैसा दिखता हूं। मुझे फिल्म में उनकी भूमिका निभानी चाहिए। लेकिन मेरे लिए यह आसान नहीं होगा। मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि जब वह कश्मीर फाइल्स की शूटिंग कर रहे थे, तब वहां पर उनकी कुछ तस्वीरें ली गई थी और उन तस्वीरों को देखकर लोगों ने कहा कि वह बिल्कुल ओशो की तरह दिख रहे हैं और उसी समय मुझे ओशो रजनीश का एक रोल भी ऑफर हुआ।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में मिथुन चक्रवर्ती की बात का जिक्र किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती ने एक सवाल का जवाब देते हुए टाइम्स आफ इंडिया को बताया था कि द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के दौरान फिल्म के चीफ एडिटर ने कहा कि वह ओशो की तरह दिखते हैं और उन्हें एक रोल भी ऑफर किया गया, लेकिन अभी कंफर्म नहीं है, क्योंकि फिल्म बनने में काफी वक्त लगेगा।

ये भी पढ़ें- सलमान खान से शादी कर पैदा करें बच्चे, अमीषा पटेल ने बताया क्यों ऐसा चाहते हैं उनके फैंस

सम्बंधित ख़बरें

नक्सली जीवन छोड़ एक्टिंग की दुनिया में आए Mithun Chakraborty, तीन नेशनल अवॉर्ड के साथ बने दिग्गज अभिनेता

Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें

बंगाल में रिलीज होगी संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, Mithun Chakraborty बोले- अब ‘द बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

बंगाल में ‘दादा’ का जादू! मिथुन चक्रवर्ती ने 5 साल में ऐसे बदल दी राज्य की तस्वीर, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

यह बिल्कुल परफेक्ट चुनाव है, विवेक रंजन अग्निहोत्री चाहते हैं मैं रोल प्ले करूं। इतना ही नहीं एक और जगह से भी मुझे ओशो के रोल का ऑफर मिला है। लेकिन जब आप इस तरह के रोल के लिए हां कहते हैं तो यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी हो जाती है, अपने फॉलोवर्स के लिए ओशो आज भी भगवान की तरह हैं। यह काम मेरे लिए आसान नहीं होगा, लेकिन लोग कहते हैं कि मैं उनके जैसा दिखता हूं, वह बहुत महान आदमी थे। मैं बहुत सम्मान महसूस करता हूं।

मिथुन चक्रवर्ती के काम की अगर बात करें, तो उन्होंने एक तरह से बॉलीवुड में वापसी की है और वह अब बेहतरीन फिल्मों में नजर आ रहे हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री जिन्होंने उन्हें ओशो के रोल के लिए प्रेरित किया है उनकी अब तक तीन फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती नजर आ चुके हैं, कश्मीर फाइल्स और ताशकंद फाइल्स में भी वह नजर आए थे। वहीं वह दिल्ली फाइल्स में भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

Mithun chakraborty will play the role of osho rajneesh actor confirmed the offer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2025 | 12:14 PM

Topics:  

  • Mithun Chakraborty

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.