Dhurandhar 2 Controversy: ममता बनर्जी पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती, धुरंधर विवाद पर दिया बड़ा बयान
Mithun Chakraborty ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि अगर फिल्म गलत थी तो उसे रिलीज से पहले रोका क्यों नहीं गया। फिल्म को लेकर बहस तेज हो गई है।
- Written By: सोनाली झा
मिथुन चक्रवर्ती (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Mithun Chakraborty Reaction: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही धुरंधर 2: द रिवेंज अब सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने राजनीतिक बहस को भी जन्म दे दिया है। फिल्म को लेकर चल रही ‘प्रोपेगेंडा’ वाली बहस के बीच वरिष्ठ अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि फिल्मों को लेकर दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ‘धुरंधर’ आपको प्रोपेगेंडा लगती है, तो इसे रिलीज से पहले रोका क्यों नहीं गया? उन्होंने आगे ‘बंगाल फाइल्स’ का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस फिल्म को बिना देखे ही विरोध किया गया और रिलीज नहीं होने दिया गया। उनके मुताबिक, यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
बिना देखे विरोध करना गलत
मिथुन ने कहा कि किसी भी फिल्म का विरोध करने से पहले उसे देखना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘बंगाल फाइल्स’ के मामले में ऐसा नहीं किया गया और शुरुआत से ही विरोध शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि आपने फिल्म की एक भी रील नहीं देखी, लेकिन फिर भी उसका विरोध किया। यह सही तरीका नहीं है। धुरंधर 2 की सफलता का जिक्र करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि दर्शक ही किसी फिल्म की असली कसौटी होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
फिल्म और राजनीति के बीच बढ़ी बहस
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि अगर फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई है, तो इसका मतलब है कि लोगों ने इसे पसंद किया है। दर्शक बिना वजह किसी फिल्म को सफल नहीं बनाते। मिथुन के इस बयान के बाद फिल्म और राजनीति दोनों ही क्षेत्रों में चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे राजनीतिक बयानबाज़ी करार दे रहे हैं।
फिल्म की कहानी पर एक नजर
फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक दर्दनाक घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है। बदले की आग में वह अपराध की दुनिया में कदम रखता है और आगे चलकर एक अंडरकवर एजेंट के रूप में पाकिस्तान पहुंचता है। कहानी कराची के ल्यारी इलाके में गैंगवार और सत्ता संघर्ष के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है, जहां मुख्य किरदार अपने मिशन को पूरा करने के लिए खतरनाक चुनौतियों का सामना करता है।
