Miss World 2026: निकिता पोरवाल रचेंगी इतिहास? जानें कब और कहां होगा मिस वर्ल्ड के ताज का फैसला

Miss World 2026 Finale: वियतनाम में चल रहे मिस वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में भारत की निकिता पोरवाल इतिहास लिखने की राह पर हैं। पूरा देश इस मिस वर्ल्ड 2026 ताज के भारत आने की उम्मीद कर रहा है।
Miss World 2026
निकिता पोरवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nikita Porwal Miss World 2026 Finale: दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस वर्ल्ड 2026 की समाप्ति आज वियतनाम में होने जा रही है। इस ऐतिहासिक महामुकाबले में पूरी दुनिया से आई खूबसूरत और प्रतिभाशाली सुंदरियां भाग ले रही हैं। भारत की ओर से उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल देश का झंडा लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले कई हफ्तों से चल रही कड़ी टक्कर के बाद अब वह लम्हा आ गया है जब दुनिया को नई मिस वर्ल्ड मिलने जा रही है। इस ग्रैंड फिनाले को लेकर पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है। जिसे सभी दर्शक शाम 5:30 बजे से जियो हॉटस्टार लाइव पर देख पाएंगे।

थाईलैंड की सुंदरी पहनाएंगी नई मिस वर्ल्ड को ताज

इस बार का ग्रैंड फिनाले कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। मिस वर्ल्ड 2025 की विनर थाईलैंड की सुचता चुआंगसरी स्टेज पर नई मिस वर्ल्ड को प्रतिष्ठित ताज पहनाएंगी। 111 से भी ज्यादा देशों की प्रतियोगियों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प बना हुआ है। इस कॉम्पिटिशन में भारत की दावेदारी बेहद मजबूत मानी जा रही है। मानुषी छिल्लर के साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद अब एक बार फिर निकिता पोरवाल से देश को वही इतिहास को दोबारा रचने की उम्मीदें हैं।

थिएटर से ग्लोबल मंच तक की जर्नी

मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल की कहानी बेहद प्रेरणादायक और चुनौतियों से भरी रही है। फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज अपने नाम करने वाली निकिता ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी एंकर और थिएटर आर्टिस्ट के रूप में की थी। कला और एक्टिंग की गहरी समझ रखने वाली निकिता ने कई नाटकों में एक्टिंग कर चुकी हैं और वे कई कहानियां भी लिख चुकी हैं। उनकी इस बहुमुखी प्रतिभा और सादगी ने ग्लोबल मंच पर भी जजों का दिल जीत लिया है।

Miss World 2026
Teachers’ Day 2026: ‘तारे जमीन पर’ से ‘हिचकी’ तक, ये फिल्में देखकर याद आएंगे आपके स्कूल के दिन

सांस्कृतिक पहनावा और 'माटी' प्रोजेक्ट से जीता जजों का दिल

मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन के दौरान निकिता पोरवाल ने अपने शानदार भारतीय सांस्कृतिक पहनावे और अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने 'ब्यूटी विद ए पर्पस' प्रोजेक्ट 'माटी' के जरिए सोशल डवल्पमेंट की दिशा में किए गए कामों को भी मजबूती से पेश किया।

निकिता पोरवाल ने प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय को अपनी प्रेरणा मानते हुए कहा कि आधुनिक होने के साथ-साथ अपनी जड़ों से जुड़ा रहना ही असली पहचान है। हालांकि देशभर की निगाहें शाम को शुरू होने वाले फिनाले पर टिकी हुई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com