Teachers’ Day 2026: ‘तारे जमीन पर’ से ‘हिचकी’ तक, ये फिल्में देखकर याद आएंगे आपके स्कूल के दिन
Teachers Day Movies: बड़े पर्दे पर बनी ऐसी कई कालजयी फिल्में हैं जिन्होंने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि समाज का टीचर्स और बच्चों के प्रति नजरिया बदल दिया है।
फिल्म 'तारे जमीन पर' में एक आर्ट टीचर की संवेदनशीलता को दिखाया गया है जो एक खास मानसिक स्थिति से जूझ रहे बच्चे के भीतर छिपे कलाकार को पहचानता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इसी तरह 'सुपर 30' में संसाधनों के अभाव से जूझ रहे बुद्धिमान बच्चों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जुनून पर्दे पर उकेरा गया है।
(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
'इकबाल' जैसी फिल्म में एक पूर्व खिलाड़ी द्वारा एक मूक-बधिर प्लेयर के सपने को सच करने की अनोखी कोशिश दिखाया गया है।
(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इसके साथ ही 'चक दे! इंडिया' में एक डिसिप्लिन कोच किस तरह से अनुशासन और एकता का सबक पढ़ाते हुए अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाता है, वह बेहद प्रेरणादायक है।
(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
आमिर खान की '3 इडियट्स' जैसी फिल्में मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए यह समझाने की कोशिश करती हैं कि ज्ञान का सही उपयोग केवल नंबर लाने में नहीं बल्कि समझ बढ़ाने में है।
(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' की कहानियां यह दर्शाती हैं कि शारीरिक बाधाएं कभी भी किसी शिक्षक के हौसले को डिगा नहीं सकती हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)