मिर्जापुर द मूवी में रवि किशन का दिखेगा रौबदार अंदाज, नए किरदारों की झलक ने बढ़ाई कहानी को लेकर फैंस की बेचैनी

Mirzapur The Movie Release Date: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर मेकर्स ने नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। रवि किशन के साथ बिरजू लोहार, भैरव सिंह और मुमताज़ बीबी के किरदारों की झलक सामने आई है।
Mirzapur The Movie Poster
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स जारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mirzapur The Movie Poster: मिर्जापुर फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए फैंस लंबे समय से इसके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं। अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। मेकर्स ने फिल्म के नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं, जिनमें रवि किशन समेत कई कलाकारों के किरदारों की झलक देखने को मिली है।

हाल ही में मिर्जापुर की वुमन ऑफ मिर्जापुर को लेकर चर्चा के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के नए किरदारों से पर्दा उठाया है। पोस्टर रिवील की शुरुआत अभिनेता रवि किशन के किरदार से हुई। उनके पोस्टर में दमदार और रौबदार अंदाज नजर आ रहा है, जिससे फिल्म में उनके किरदार को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। रवि किशन के अलावा बिरजू लोहार, भैरव सिंह और मुमताज बीबी के कैरेक्टर पोस्टर्स भी सामने आए हैं। इन पोस्टर्स के जरिए फिल्म की दुनिया में शामिल होने वाले नए और परिचित किरदारों की झलक दिखाई गई है।

नए किरदार बढ़ाएंगे कहानी का रोमांच

मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स सिर्फ किरदारों की झलक नहीं दिखाते, बल्कि फिल्म की कहानी और अलग-अलग किरदारों के बीच बनने वाले समीकरणों को लेकर भी कई सवाल खड़े करते हैं। मेकर्स लगातार ट्रेलर, म्यूजिक और कैरेक्टर बेस्ड कैंपेन के जरिए फिल्म का माहौल तैयार कर रहे हैं। ओटीटी पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद मिर्जापुर फ्रेंचाइजी पहली बार बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। ऐसे में दर्शकों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Mirzapur The Movie Poster
पर्सनल लाइफ की खबरों पर गोविंदा का बड़ा एक्शन, अफवाह फैलाने वालों को भेजा कानूनी नोटिस

गुरमीत सिंह ने किया है निर्देशन

मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है। इसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म में फ्रेंचाइजी की पुरानी दुनिया के साथ कई नए किरदारों को जोड़ने की कोशिश की गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की कहानी किस तरह आगे बढ़ती है और नए किरदार कालीन भैया की दुनिया में क्या नया मोड़ लेकर आते हैं। मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com