पर्सनल लाइफ की खबरों पर गोविंदा का बड़ा एक्शन, अफवाह फैलाने वालों को भेजा कानूनी नोटिस

Govinda Legal Action: एक्टर गोविंदा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ रही अफवाहों पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने झूठी खबरें और एआई कंटेंट फैलाने वालों को कानूनी नोटिस जारी कर हर्जाने की चेतावनी दी है।
Govinda Legal Action
गोविंदा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Govinda Defamation Notice: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा अपनी पर्सनल लाइप को लेकर लगातार आ रही अफवाहों और विवादित बयानों से बेहद आहत नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनके और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें और फर्जी दावे किए जा रहे थे। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए गोविंदा ने अब सख्त कानूनी रुख अपनाया है।

गोविंदा ने इंटरनेट और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ एक सार्वभौमिक पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस के जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी प्राइवेसी और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिना इजाजत एआई कंटेंट बनाने वालों पर कस सकता है शिकंजा

गोविंदा द्वारा जारी किए गए पब्लिक नोटिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के गलत इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई है। उन्होंने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति या कंटेंट क्रिएटर को उनकी तस्वीरों, आवाज या नाम का इस्तेमाल करके कोई भी फर्जी फोटो, ऑडियो या वीडियो बनाने का अधिकार नहीं है। बिना किसी पहले अनुमति के उनकी पहचान का इस्तेमाल करके एआई कंटेंट तैयार करना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने वाले हर एक यूजर और क्रिएटर को इस उल्लंघन के गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।

मानहानि और प्राइवेसी के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

गोविन्दा के लीगल टीम ने नोटिस में स्फा किया है कि फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 यानी आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसमें साइबर क्राइम, पहचान का गलत इस्तेमाल, प्राइवेसी का हनन और आपराधिक मानहानि जैसे मामले शामिल हैं। गोविंदा ने उन यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी चिन्हित किया है जो लगातार उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली कहानियां गढ़ रहे थे।

Govinda Legal Action
एडवांस बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ का जलवा, यश की फिल्म ने ‘धुरंधर’ और ‘जवान’ को छोड़ा पीछे

नोटिस की चेतावनी

बता दें कि इस पूरे मामले में गोविंदा का रुख बहुत ही आक्रामक नजर आ रहा है। पब्लिक नोटिस के जरिए गोविंदा ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति या संस्था इस तरह की अपमानजनक खबरें प्रकाशित करेगी, उनसे कोर्ट के जरिए 100 करोड़ रुपये तक का भारी-भरकम हर्जाना वसूला जाएगा। उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के वायरल बयानों के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह की चर्चाएं शुरू हुई थीं, उन पर अब पूरी तरह से विराम लगाने की कोशिश की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com