Mika Singh Career: आवाज का उड़ता था मजाक, तानों से टूट गए थे मीका सिंह, प्रियंका के आगे छलके आंसू
Mika Singh Birthday Special: फेमस सिंगर मीका सिंह आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिनके शुरुआती संघर्ष, गानों की फीस और प्रियंका चोपड़ा के सामने अपना दर्द बयां होने के किस्से बेहद दिलचस्प हैं।
- Written By: यति सिंह
मीका सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mika Singh Birthday Special Story: प. बंगाल के दुर्गापुर में 10 जून 1977 को जन्मे सिंगर मीका सिंह आज संगीत जगत का एक बहुत बड़ा और चमकता हुआ नाम हैं। मीका सिंह ने पंजाबी गानों से शुरुआत करके बॉलीवुड तक अपनी एक ऐसी मजबूत पकड़ बनाई है कि आज हर शादी और पार्टी मीका के गानों के बिना अधूरी सी लगती है।
लेकिन आज लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इस फनकार का संगीत की दुनिया में सफर इतना आसान बिल्कुल नहीं था। सिंगिग में सफलता के इस ऊंचे मुकाम पर पहुंचने से पहले मीका सिंह का जीवन में बेहद कड़वे अनुभवों और कड़े संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा था।
जब लोगों ने उड़ाया मीका की आवाज का मजाक
आज के दौर में भले ही मीका सिंह की अनूठी आवाज के करोड़ों दीवाने हों और उनका हर गाना आते ही सुपरहिट हो जाता हो, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब लोग मीका की इस खास आवाज को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। शुरुआती दिनों में जब वह अपनी इस अनोखी गायकी को लेकर मेहनत कर रहे थे।
अक्सर लोग उनकी आवाज का बुरी तरह मजाक उड़ाया करते थे। मीका ने एक प्रसिद्ध इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था कि ‘लोग उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल करते थे। उस समय कई लोग ताना मारते हुए उनसे यहां तक कह देते थे कि तुम भला कौन सा तानसेन की औलाद हो जो सिंगर बनोगे।’
सम्बंधित ख़बरें
Nandamuri Balakrishna Birthday: परिवार के साथ निभाए ऐसे किरदार, जिन्हें जानकर हो जाएंगे हैरान
Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर के बर्थडे पर सास ने लुटाया प्यार, कहा- ‘आप सुपरमॉम हैं’
Bandar Collection Day 4: तारीफ खूब, कमाई कम! वीकेंड के बाद धीमी पड़ी बंदर की रफ्तार, जानें कलेक्शन रिपोर्ट
टेनिस कोर्ट की चैंपियन से देश की सबसे धाकड़ IPS बनने का सफर, किरण बेदी के जीवन का वो सच जो कोई नहीं जानता
प्रियंका चोपड़ा के सामने फूट-फूटकर रो पड़े मीका
स्ट्रगल के दिनों की यही सब कड़वी बातें मीका के जहन में इस कदर बसर कर गई थीं कि एक बार वह एक बड़ी अभिनेत्री के सामने खुद को संभाल नहीं पाए और भावुक हो गए। एक लाइव शो के दौरान जब मीका स्टेज पर मशहूर गाना ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ गा रहे थे, तो अचानक उन्हें अपने बीते कल की सारी पुरानी बातें और लोगों के दिए जख्म याद आ गए। वह तकलीफें इतनी गहरी थीं कि मीका सिंह के आंसू बह निकले और वह प्रियंका चोपड़ा के सामने ही रोने लगे, जो वहीं पास में बैठी हुई थीं। मीका ने यह भी माना है कि कभी-कभी वह अकेले में खुद के गाए गाने सुनकर भी भावुक हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Nandamuri Balakrishna Birthday: परिवार के साथ निभाए ऐसे किरदार, जिन्हें जानकर हो जाएंगे हैरान
मीका ने कैसे तय किया करोड़ों की कमाई का सफर
मीका सिंह की इस बात से बहुत कम लोग ही वाकिफ हैं कि जाने-माने सिंगर दलेर मेहंदी के छोटे भाई मीका सिंह ने अपने करियर की शुरुआत धार्मिक आयोजनों में गाकर की थी। मीका बचपन में जगह-जगह जाकर जागरण और कीर्तन मंडली में गाया करते थे, जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया की तरफ अपने कदम बढ़ाए।
मीका का फेमस गाना ‘सावन में लग गई आग’ और ‘मौजा ही मौजा’ जैसे अनगिनत ब्लॉकबस्टर गाने देने वाले मीका आज एक गाने के लिए तकरीबन 10 से 13 लाख रुपये तक फीस लेते है। इसी के साथ ही देश-विदेश में होने वाले स्टेज शो के लिए वह करीब 50 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम वसूलते हैं।
