‘मैं इस बार तीनों की पत्नी…’ Shreya Sharma के खुलासे से Mastiii 5 को लेकर बढ़ा सस्पेंस
Mastiii 5 Exclusive Update: एक्ट्रेस श्रेया शर्मा ने फिल्म मस्ती 5 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और उन्होंने फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में तीनों मुख्य किरदारों की पत्नी बनने की इच्छा जताई है।
- Written By: यति सिंह
विवेक ओबेरॉय और श्रेया शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shreya Sharma On Mastiii 5: बॉलीवुड की फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ के अगले पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘मस्ती 4’ की सफलता के बाद अब दर्शक इसके 5वें पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस श्रेया शर्मा ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
श्रेया शर्मा के इस नए बयान के बाद से ही फिल्म को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। श्रेया ने न सिर्फ फिल्म की प्रोगरेस की बात की, बल्कि अपनी एक अनोखी ख्वाहिश भी जाहिर की है। फिल्म ‘मस्ती 4’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री श्रेया शर्मा ने इसके अगले पार्ट को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है।
तीनों एक्टर्स की पत्नी बनने की अनोखी इच्छा
श्रेया शर्मा ने एक बातचीत में कहा कि फिलहाल उन्हें इसके फिल्म मस्ती के 5वें भाग के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन अगर फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को बनाने का फैसला करते हैं, तो वह इसमें जरूर काम करना चाहेंगी। अभिनेत्री श्रेया ने मजाकिया लहजे में यह भी कह दिया कि वह इस बार फिल्म के 3 मुख्य एक्टर्स की पत्नी का रोल निभाने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
लंदन की जमीन पर हई थी शूटिंग
फिल्म मस्ती कॉमेडी फ्रेंचाइजी को दर्शकों का हमेशा से भरपूर प्यार मिलता रहा है। श्रेया शर्मा ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि ‘उन्हें इस फिल्म ने इंडस्ट्री में एक नई और मजबूत पहचान दी है। वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर मिला।’
फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि लंदन की खूबसूरत लोकेशंस पर काम करते हुए उन्हें ऐसा महसूस होता था जैसे वह किसी लंबी छुट्टी पर आई हों। वहां का शानदार माहौल इस फिल्म को और भी खास बनाता है।’
यह भी पढ़ें: Google पर छाया इस बॉलीवुड हसीना का जादू, जानें किस अभिनेत्री ने तोड़ा Priyanka Chopra का रिकॉर्ड?
दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव
अभिनेत्री श्रेया शर्मा ने बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ अपने काम के अनुभव को भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह एक्टर विवेक ओबेरॉय सहित फिल्म के अन्य सितारों को स्क्रीन पर देखते हुए ही बड़ी हुई हैं। विवेक के साथ यह उनका तीसरा प्रोजेक्ट था और वह उन्हें एक बेहतरीन इंसान मानती हैं।
विवेक ओबेरॉय के अलावा अरशद वारसी और नरगिस फाखरी जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। मुंबई में महज 2 साल के भीतर इतने बड़े मौके मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
