Manoj Muntashir: 21 ब्राह्मणों की तस्वीर अनुराग कश्यप के घर भेजेंगे मनोज मुंतशिर
Manoj Muntashir On Anurag Kashyap: बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को 21 ब्राह्मण की तस्वीर भेजने की बात कही है, वह अनुराग कश्यप के ब्राह्मण पर दिए गए विवादित बयान से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
ब्राह्मणों की तस्वीर अनुराग कश्यप के घर भेजेंगे मनोज मुंतशिर
Manoj Muntashir On Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने कुछ दिनों पहले ब्राह्मणों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, उसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर एक कमेंट में उनकी कड़ी आलोचना की गई, जिस पर उन्होंने रिप्लाई किया और ब्राह्मणों पर पेशाब करने की बात कही, इसके ऊपर मनोज मुंतशिर ने उन्हें खुली चुनौती दी है और कहा है कि वह 21 ब्राह्मण का नाम ले रहे हैं, वह उनकी तस्वीर अनुराग कश्यप के घर पर भेजेंगे, फिर उन्हें तय करना होगा कि वह इनमें से किस पर पेशाब करने की हिम्मत रखते हैं।
मनोज मुंतशिर ने इस वीडियो में देश के 21 महान लोगों का नाम लिया है, जो जाति से ब्राह्मण हुआ करते थे। मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को खुली चुनौती दी है और कहा है कि वह इन सभी लोगों का नाम इसलिए ले रहे हैं कि अनुराग कश्यप यह तय करके बताएं कि जो बात उन्होंने कही है वह उसे किस पर आजमाना चाहेंगे। वह उस महान व्यक्ति की तस्वीर उनके घर पर भेजने को तैयार हैं। आप भी सुनें मनोज मुंतशिर ने अपने वीडियो में क्या कुछ कहा है।
ये भी पढ़ें- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! बद्रीनाथ में मंदिर विवाद पर उर्वशी रौतेला के टीम का आया जवाब
फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने अनंत महादेवन की फिल्म फुले की रिलीज पर लगी रोक पर अपनी निराशा जताई थी, क्योंकि यह रोक ब्राह्मणों के आपत्ति की वजह से लगी है इसके लिए उन्होंने ब्राह्मणों पर भी कटाक्ष कर दिया था, लेकिन उनके टिप्पणी पर खूब बवाल मचा और विवाद खड़ा हो गया। अब मनोज मुंतशिर की प्रतिक्रिया भी इस पर सामने आई है। अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट जारी करते हुए सोशल मीडिया पर ब्राह्मण पर किए गए कटाक्ष को लेकर माफी भी मांग ली है। अनुराग कश्यप के खिलाफ सोशल मीडिया पर तगड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, उनके नाम पर गली भारी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे हैं।
