Urvashi Rautela: उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! बद्रीनाथ में मंदिर विवाद पर उर्वशी रौतेला के टीम का आया जवाब

Urvashi Rautela Badrinath Controversy: बद्रीनाथ में मंदिर मामले में उर्वशी रौतेला का बयान सामने आया है। एक्ट्रेस की टीम ने कन्फ्यूजन की बात कही है और जताया गया है कि लोगों ने एक्ट्रेस की बात का गलत मतलब निकाल लिया।
Urvashi Rautela Clarification On Badrinath Controversy
बद्रीनाथ में मंदिर विवाद पर उर्वशी रौतेला के टीम का आया जवाब
Published on: 
Updated on: 

Urvashi Rautela Clarification On Badrinath Controversy: उर्वशी रौतेला ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में बद्रीनाथ में उनके नाम का एक मंदिर होने की बात कही थी। उन्होंने यह भी बताया था कि लोग वहां उनकी पूजा करते हैं और यह इच्छा भी जताई थी कि वह उसी तरह का एक मंदिर साउथ में भी चाहती हैं। उनके इस बयान पर उनकी आलोचना की गई। यह बयान विवादों में आ गया। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के पुरोहितों ने उर्वशी रौतेला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उनसे माफी मांगने को कहा गया। इसके बाद अब उर्वशी रौतेला की टीम की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने उनका मंदिर नहीं बल्कि उनके नाम का मंदिर होने की बात कही थी, जिसे लोगों ने गलत तरीके से ले लिया।

उर्वशी रौतेला की तरफ से जारी किए गए बयान में लिखा गया है कि वीडियो को सही से सुनने की आवश्यकता है। उर्वशी रौतेला ने यह नहीं कहा है कि उनका मंदिर है बल्कि उन्होंने यह कहा है कि उनके नाम का मंदिर है, जब उनसे यह पूछा गया कि लोग वहां आपकी पूजा करते हैं, तो उन्होंने कहा कि मंदिर है तो लोग वही करेंगे। इसके बाद टीम ने आगे लिखा कि इस वीडियो को ढंग से सुने और तब बोले उर्वशी ने बताया था कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में उनकी दमदमी माई बनाकर पूजा की जाती है। उसका न्यूज आर्टिकल भी मौजूद है, जिन लोगों ने उर्वशी रौतेला की बयान पर उलझन भरी बातें की है कार्यवाही उन पर होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ निराधार आरोप लगाने और उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणियां करने से पहले तथ्यों की सही जांच की जानी चाहिए।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बद्रीनाथ के तीर्थ पुरोहित उर्वशी रौतेला के बयान पर भड़क गए हैं। बद्रीनाथ धाम के पुरोहितों ने उर्वशी रौतेला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और उर्वशी रौतेला से अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा था, उनका यह मानना है कि उर्वशी रौतेला ने अपने बयान से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उर्वशी रौतेला की टीम की तरफ से भी अब बयान सामने आ गया है, अब ऐसे में देखना यह होगा कि बद्रीनाथ धाम के पुरोहितों का अब अगला कदम क्या होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com