Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को लगा था खत्म हो गया करियर, फिर हुआ जादू

Kainchi Dham: मनोज बाजपेयी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है उन्हें लग रहा था कि उनका करियर खत्म हो गया, फिर वो नीम करोली बाबा के कैंची धाम पहुंचे और एक जादू हुआ।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Sep 15, 2025 | 03:09 PM

लगा करियर खत्म हो गया, मनोज बाजपेयी ने बताया फिर कैसे हुआ जादू का अनुभव

Follow Us
Follow Us:

Manoj Bajpayee in Kainchi Dham: बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उन्हें एक समय यह लगने लगा था कि अब उनका करियर खत्म हो गया है। लेकिन फिर एक जादू हुआ और चीजें बदल गई। 

मनोज बाजपेयी ने नीम करोली बाबा के कैंची धाम का जिक्र किया और बताया वहां जाना उनके लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और उन्हें वहीं से जुगनुमा फिल्म का आईडिया मिला। दरअसल जुगनुमा फिल्म की वजह से मनोज बाजपेयी सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हुई है और फिल्म की काफी तारीफ हो रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

Lock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट

Spider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका

Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी

Genelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप

ये भी पढ़ें- ‘तीस मार खां’ का बनेगा सीक्वल? फराह खान ने दिया बड़ा हिंट

लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बना ली है

मनोज बाजपेयी ने पैरेलल सिनेमा को एक नई पहचान दी है, यह कहा जा सकता है, लेकिन बीते कुछ समय पहले वह फिल्मों से दूर हो गए थे, अब वह फिल्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त अभिनय का परिचय देते हुए नजर आ रहे हैं। हर साल उनकी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों का दिल जीतती हैं। इतना ही नहीं वेब सीरीज में तो खासतौर पर उन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बना ली है। 

कैंची धाम जाना उनके लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ  

मनोज बाजपेयी ने जस्ट टू फिल्मी को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि नीम करोली बाबा के कैंची धाम जाना उनके लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। क्योंकि उससे पहले तक उन्हें यह लग रहा था कि उनका करियर खत्म होने वाला है। हालांकि नीम करोली बाबा के कैंची धाम जाने के लिए उन्हें फिल्म डायरेक्टर राम रेड्डी ने मनाया था और दोनों जब वहां पहुंचे तो उन्हें फिल्म का आईडिया भी मिल गया। 

…. और फिर एक जादू हुआ

बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने बताया कि मैं बहुत बेचैनी के दौर से उसे वक्त गुजर रहा था। मुझे यहां तक महसूस होने लगा था कि इस प्रोफेशन में मेरा टाइम खत्म हो गया है। द फैमिली मैन सीजन वन आने के ठीक 1 साल पहले की यह बात है। मैंने कोई काम बहुत समय से नहीं किया था। मैं जवाब ढूंढ रहा था, राम रेड्डी ने कहा चलो बाबा जी की गुफा में हम मिलते हैं। हमने लगभग 1 घंटे तक चढ़ाई की। वहां पहुंचने के बाद गुफाओं में ध्यान किया और फिर एक जादू हुआ। नीचे उतारते हुए हम दोनों ने एक दूसरे की ओर देखा, हमें फिल्म मिल गई थी। 

12 सितंबर को सिनेमाघरों में हुई रिलीज

मनोज बाजपेयी ने बताया कि यह फिल्म उनके दिल के करीब है, क्योंकि इसका किरदार उनके भीतर छिपे किसी किरदार से मेल खाता है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस, हिरल सिद्धू, तिलोत्तमा शोम जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

Manoj bajpayee thought his career was over before he visit neem karoli baba kainchi dham

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 03:09 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Manoj Bajpayee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.