Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भीखू म्हात्रे फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगा धमाल, 26 साल बाद वापस आ रही है सत्या फिल्म

मनोज बाजपेयी और जेडी चक्रवर्ती की फिल्म सत्या 26 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 27, 2024 | 03:05 PM

मनोज बाजपेयी की ये फिल्म फिर मचाएगी गदर, 16 पहले लूटी थी महफिल

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साल 1998 में अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म ‘सत्या’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिल पर राज किया। इसी फिल्म से भीखू महात्रे का किरदार सामने आया और वह आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। उस किरदार को बॉलीवुड कलाकार मनोज बाजपेयी ने निभाया था। इस फिल्म में अहम भूमिका में साउथ स्टार जेडी चक्रवर्ती नजर आए और रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म को बनाया था। रामगोपाल वर्मा की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी। एक बार फिर सिनेमाघरों में भीखू म्हात्रे का जलवा देखने को मिलेगा। फिल्म सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है।

मशहूर फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने एक्स पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म ‘सत्या’ 17 जनवरी 2025 को फिर से रिलीज होगी। डायरेक्टर की इस पोस्ट पर यूजर्स ने अपनी खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर लोग इसे अपने टीन एज की याद बता रहे हैं। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर कमेंट के माध्यम से फिल्म के रिलीज को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। सोशल मीडिया यूजर्स का यह मानना है कि उन्हें एक बार फिर अपने पुराने दिनों को जीने का मौका मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें- देवा से लेकर सिकंदर तक, 2025 के बॉक्स-ऑफिस ब्रेकर, जो बदल देंगे इंडियन सिनेमा की दिशा

सम्बंधित ख़बरें

क्या Bhojpuri फिल्मों से डरते हैं बड़े सितारे? निरहुआ ने Manoj Bajpayee और Pankaj Tripathi को लेकर खोला राज

मनोज बाजपेयी की फिल्म को राहत, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, अब नहीं दर्ज होगी नई FIR

इमैनुएल मैक्रों की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात, अनिल कपूर से मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा तक दिखे साथ

‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलिए वरना नहीं होगा रिलीज, सुप्रीम कोर्ट की फिल्म निर्माताओं को सख्त चेतावनी

इस फिल्म में ‘सपने में मिलती है’ गाना जबरदस्त हिट हुआ था। इस गीत को गुलजार ने लिखा था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के करियर को सफल बनाने में सत्या फिल्म ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। सत्या फिल्म में मनोज बाजपेई का किरदार भीखू म्हात्रे लोगों के दिलों दिमाग पर छा गया था। इस फिल्म के लिए मनोज बाजपेयी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि रामगोपाल वर्मा की यह फिल्म 26 साल बाद फिर से रिलीज होने जा रही है, जो दर्शकों के लिए और फिल्म के चाहने वालों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

Manoj bajpayee starrer film satya re releasing in theatres after 26 years know the date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2024 | 03:05 PM

Topics:  

  • Manoj Bajpayee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.