Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन, प्रियंका-परिणीति चोपड़ा के फूफा थे दिवंगत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के घर से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 16, 2025 | 09:08 PM

मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून 2025 निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। रमन राय हांडा, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के फूफा थे। इस दुखद खबर से चोपड़ा परिवार में शोक की लहर है। मन्नारा के करीबी सूत्रों ने बताया कि परिवार ने मिलकर शांतिपूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया।

दरअसल, रमन राय हांडा दिल्ली हाई कोर्ट में वकील के रूप में कार्यरत थे और अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। एक सूत्र के मुताबिक, वह कुछ समय पहले मुंबई में परिवार के साथ थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया था।

मन्नारा चोपड़ा के पिता का हुआ निधन
मन्नारा चोपड़ा ने इस दुखद खबर की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “बहुत दुख और भारी मन से हम अपने प्यारे पिता के निधन की सूचना दे रहे हैं, जिन्होंने 16 जून 2025 को हमें छोड़ दिया। वह हमारे परिवार की रीढ़ थे और उनके बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है।” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे, अंबोली, अंधेरी पश्चिम (मुंबई) के श्मशान घाट में किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

YRKKH Twist: अरमान की जान खतरे में! पार्टी के बीच रची गई मौत की चाल, क्या समय रहते बचा पाएगी अभिरा

Tulsi Mihir Drama: ऋतिक की हालत देख रो पड़ी तुलसी, मिहिर को होगा अपनी गलती का एहसास

Anupama Spoiler: गौतम की बातों से भड़केगी राही, प्रेम के साथ फ्लर्ट करेगी प्रेरणा, घर में मचेगा बवाल

फ्लैट के पास लगी आग से डरीं डेजी शाह, चुनावी प्रचार पर उठाए सवाल, बोलीं- ये बेवकूफी है

आपको बता दें कि रमन राय हांडा, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के फूफा थे। मन्नारा की मां कामिनी चोपड़ा हांडा, प्रियंका और परिणीति के पिता की बहन हैं। यही वजह है कि मन्नारा को अक्सर इन दोनों अभिनेत्रियों के पारिवारिक समारोहों में देखा जाता रहा है।

ये भी पढ़ें- तलाक के चलते कंगाल हुए तरुण मनसुखानी, महंगी एलिमनी से कर्ज में डूबे, फिर 18 साल बाद इस फिल्म से मारी दमदार एंट्री

मन्नारा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि चोपड़ा और हांडा परिवार के रिश्ते बेहद मजबूत और सुलझे हुए हैं। उन्होंने बताया था कि परिवार हमेशा एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है, और यही रिश्ता अब इस कठिन घड़ी में भी दिखाई दे रहा है।

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर 
अगर बात मन्नारा के करियर की करें, तो उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘जिद’ (2014), ‘रूज’ (2017), ‘थिक्का’ (2016), और ‘सीता’ (2019) शामिल हैं। इसके अलावा वे बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट भी रही थीं और सेकेंड रनर अप बनी थीं। फिलहाल मन्नारा और उनके परिवार को इस दुख से उबरने के लिए फैंस से लेकर इंडस्ट्री तक जुड़े लोग उन्हें सांत्वना और हिम्मत दे रहे हैं।

Mannara chopra father raman rai handa passed away priyanka parineeti chopra uncle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2025 | 08:45 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Mannara Chopra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.