Mannara Chopra ने फ्लाइट में न चढ़ने दिए जाने का लगाया आरोप, स्टाफ पर चीखती-चिल्लाती दिखीं एक्ट्रेस, अब हो रहीं ट्रोल
हाल ही में अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह इंडिगो एयरलाइंस पर भड़की हुई नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने एक एयरलाइन के कर्मचारियों पर फ्लाइट में चढ़ने न देने का आरोप लगाया था।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मनारा चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन और बिग बॉस 17 की फेम मनारा चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें इंडिगो एयरलाइंस पर भड़की हुई नजर आई हैं। क्योंकि उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर समय पर पहुंचने के बावजूद जयपुर के लिए फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।
साथ ही उन्होंने एक एयरलाइन के कर्मचारियों पर फ्लाइट में चढ़ने न देने का आरोप लगाया था। इस बात के लिए एक्ट्रेस को अब बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, मनारा चोपड़ा मुंबई से उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट गईं, लेकिन उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया जबकि 15 मिनट बाकी थे और फ्लाइट खड़ी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नाम भी अनाउंस नहीं किया गया था। वह बार-बार चीखते हुए कहती रहीं, “यह कैसा बिहेवियर है?”
मीडिया मुताबिक, रेडिट ने एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें मनारा चोपड़ा कहती नजर आ रही हैं कि उनका नाम अनाउंस नहीं किया गया। इस वीडियो में एक महिला भी नजर आईं जो उनका सपोर्ट करते हुए दिखीं। उन्होंने कहा कि 20 लोग थे और उन्होंने मनारा का नाम नहीं लिया। कॉमन लोगों के लिए न सही लेकिन मनारा के लिए तो करना चाहिए था। वह बड़ी सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने रिक्वेस्ट की कि 15 मिनट बाकी हैं लोग उन्हें जाने दे। फिर वो कहती हैं कि मनारा देश की सेवा कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
मनारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बुरी तरह वायरल हो रहा है। रेडिट ने क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बार्बी हांडा (मनारा चोपड़ा) और उनके नखरे।” एक यूजर ने वीडियो हंसते हुए वीडियो शेयर कर लिखा, “दूसरी महिला ने कहा- ‘वह देश की सेवा कर रही हैं।'” एक ने कहा, “ऐसा क्या कर रही जिससे देश की सेवा हो रही है।” एक ने कहा, “यह आपकी ड्यूटी है कि आप जल्दी आइए क्योंकि फ्लाइट टेक ऑफ होने से 30 मिनट पहले बोर्डिंग बंद हो जाती है।” एक ने सवाल उठाया, “बड़ी सेलिब्रिटी? देश की सेवा कर रही?”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें, मन्नारा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। उन्होंने फिल्म जिद से बॉलीवुड में डेब्यू किया और कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है, जिनमें कावल, सीता, दुष्ट और बहुत कुछ शामिल हैं। 2023 में, उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भाग लिया और फाइनलिस्ट में से एक थीं। वह वर्तमान में टेलीविज़न शो लाफ्टर शेफ़्स सीज़न 2 का हिस्सा हैं, जिसमें एल्विश यादव, रुबीना दिलैक, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और अन्य भी शामिल हैं। इस शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट करते हैं।
