Mandira Bedi Struggle: ‘शांति’ से शुरू हुआ सफर, क्रिकेट एंकरिंग ने बदली किस्मत, ऐसे चमकीं मंदिरा बेदी
Mandira Bedi Career: मंदिरा बेदी ने टीवी शो शांति से पहचान बनाई और बाद में क्रिकेट एंकरिंग में नई मिसाल कायम की। उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा और आज वह इंस्पिरेशन पर्सनालिटी के रूप में जानी जाती हैं।
- Written By: सोनाली झा
मंदिरा बेदी (फोटो- सोशल मीडिया)
Mandira Bedi Birthday Special Story: मनोरंजन और स्पोर्ट्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मंदिरा बेदी आज एक प्रेरणादायक शख्सियत के तौर पर देखी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हर चुनौती का डटकर सामना किया। खास बात यह रही कि जब सोशल मीडिया का दौर नहीं था, तब भी उन्हें आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
मंदिरा बेदी का जन्म 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता में हुआ था। मंदिरा बेदी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। मंदिरा बेदी को बचपन से ही अभिनय का शौक था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर कदम रखा और 90 के दशक के लोकप्रिय शो शांति से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इस शो में उन्होंने एक आत्मनिर्भर महिला का किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।
क्रिकेट एंकरिंग से बदली पहचान
टीवी के बाद उन्होंने फिल्मों और होस्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाया, लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2003 में आया, जब उन्होंने ICC क्रिकेट विश्व कप 2003 के दौरान स्पोर्ट्स एंकरिंग शुरू की। उस समय क्रिकेट शो में महिला एंकर का आना एक नया प्रयोग था। इसके बाद उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट्स जैसे ICC चैंपियंस ट्रॉफी और इंडियन प्रीमियर लीग में भी होस्टिंग की।
सम्बंधित ख़बरें
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai: अभिरा करेगी ऋषभ का भंड़ाफोड़, सुनाई देगी मायरा के थप्पड़ की गूंज
Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
ट्रोलिंग और विवादों का सामना
क्रिकेट एंकरिंग के दौरान मंदिरा बेदी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। 2003 वर्ल्ड कप के दौरान उनके कपड़ों और स्टाइल को लेकर सवाल उठाए गए। वहीं 2007 में उनकी एक साड़ी, जिसमें विभिन्न देशों के झंडे बने थे, विवाद का कारण बनी। इस मामले में उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी। निजी जिंदगी में भी उन्होंने कठिन दौर देखा।
मुश्किल वक्त में भी दिखाया हौसला
मंदिरा बेदी ने फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी। साल 2021 में उनके पति के निधन ने उन्हें झकझोर दिया, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़ती रहीं। आज मंदिरा बेदी सिर्फ एक एक्ट्रेस या एंकर ही नहीं, बल्कि एक मजबूत महिला की मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि आलोचनाएं चाहे कितनी भी हों, अगर आत्मविश्वास मजबूत हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
