साध्वी का जीवन अपनाने के बाद क्या बीजेपी ज्वाइन करने वाली हैं ममता कुलकर्णी?
साध्वी का जीवन अपनाने के बाद क्या ममता कुलकर्णी बीजेपी ज्वाइन करने वाली हैं। यह सवाल अब सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। एक इंटरव्यू के दौरान ममता कुलकर्णी नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नजर आई थी।
- Written By: अनिल सिंह
क्या BJP में शामिल होने वाली हैं Mamta Kulkarni?
मुंबई: ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत वापस लौटी हैं और इस समय सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह बॉलीवुड में वापसी नहीं करेंगी। इतना ही नहीं इंटरव्यू के दौरान ममता कुलकर्णी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आई और उन्होंने यह भी बताया कि अब वह ब्रह्मचर्य का पालन कर रही हैं। अध्यात्म का रास्ता अपना लिया है और साध्वी के जैसा जीवन बिता रही हैं। लोगों के मन में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह बीजेपी ज्वाइन करने वाली हैं। कुछ समय पहले कंगना रनौत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आई थी और बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।
अध्यात्म का रास्ता अपना चुकी साध्वियों का बीजेपी में बोलबाला रहा है। ममता कुलकर्णी भी अध्यात्म का रास्ता अपना चुकी हैं और साध्वी की तरफ अपना जीवन बिता रही हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए ममता कुलकर्णी नजर आई है, उन्हें भी कंगना की तरह बीजेपी में मौका मिल सकता है। हालांकि ममता कुलकर्णी ने यह जरूर साफ कर दिया है कि वह बॉलीवुड में वापसी नहीं करेंगी। लेकिन उन्होंने अब तक यह बयान नहीं दिया है कि वह राजनीति में भी नहीं आएंगी। ऐसे में आगे क्या कुछ होगा यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
ये भी पढ़ें- साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज यू के फैंस के लिए खुशखबरी, 2025 में…
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- समर्थक भी पार्टी की कार्यशैली से शर्मिंदा महसूस कर रहे
अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
नवभारत टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने अपने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि विक्की गोस्वामी के साथ उन्होंने शादी नहीं की है। विक्की गोस्वामी के साथ वह कुछ समय के लिए थी। लेकिन पिछले 12 सालों से उन्होंने अध्यात्म का रास्ता अपनाया है। ब्रह्मचर्य का पालन कर रही हैं और अब सब कुछ खत्म हो गया है। ममता कुलकर्णी ने यह भी बताया कि गुरु गगनगिरी महाराज से मिलने के बाद उन्होंने भारत को छोड़ने और अध्यात्म को अपनाने का फैसला किया था। लेकिन अध्यात्म को अपनाने के बाद आखिरकार उन्हें भारत वापस ही आना पड़ा है। वो 2025 महाकुंभ में हिस्सा लेने वाली हैं।
