‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका शेरावत की एंट्री! जैसलमेर में शुरू हुई शूटिंग, शो में दिखेगा ग्लैमर का तड़का
Mallika Sherawat Reality Show; करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में मल्लिका शेरावत नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जैसलमेर में चल रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मल्लिका शेरावत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mallika Sherawat The Traitors 2: रियलिटी शोज की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका होने जा रहा है। करण जौहर का चर्चित शो द ट्रेटर्स अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। हाल ही में प्राइम वीडियो के एक इवेंट में ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का आधिकारिक ऐलान किया गया, जिसके बाद से फैंस के बीच इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
द ट्रेटर्स 2 में मल्लिका शेरावत की एंट्री पक्की?
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इस बार शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह राजस्थान के जैसलमेर पहुंच चुकी हैं, जहां शो की शूटिंग चल रही है। पिछले कुछ समय से उनका नाम इस शो से जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब इन खबरों को और बल मिल गया है।
हालांकि, एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री में इस खबर को लगभग कन्फर्म माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
Celina Jaitly: सेलिना जेटली का छलका दर्द, बेटे शमशेर की कब्र को साफ करते हुए टूटी एक्ट्रेस
जैसलमेर के आलीशान पैलेस में शूटिंग
‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन की तरह इस बार भी शो की शूटिंग जैसलमेर के लग्जरी सूर्यगढ़ महल में हो रही है। यह जगह हाई-प्रोफाइल इवेंट्स के लिए जानी जाती है। साल 2023 में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी भी यहीं हुई थी, जिसके बाद यह लोकेशन काफी चर्चा में रही थी।
पहले सीजन को मिला था शानदार रिस्पॉन्स
‘द ट्रेटर्स’ का पहला सीजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया था। पहले सीजन के विजेता उर्फी जावेद और निकिता लूथर रहे थे। अब दूसरे सीजन में और भी ज्यादा ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिलने की उम्मीद है।
ऐसे एक्ट्रेस ने शुरू किया करियर
मल्लिका शेरावत लंबे समय से विदेश में रह रही हैं और सिलेक्टिव प्रोजेक्ट्स ही कर रही हैं। उन्हें फिल्म मर्डर से खास पहचान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी थे।
ये भी पढ़ें- क्या अल्लू अर्जुन संग होगा अनुष्का शर्मा का ग्रैंड कमबैक? 8 साल बाद वापसी की खबरों ने मचाया हंगामा
इसके अलावा वह इंटरनेशनल लेवल पर भी काम कर चुकी हैं और पॉप स्टार Bruno Mars के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल, ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को लेकर हर अपडेट फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही है। अगर मल्लिका शेरावत की एंट्री कन्फर्म होती है, तो शो में ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का लेवल और भी हाई होने वाला है।
