मालिनी अवस्थी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- महिलाओं के लिए इतना सोचने वाला पीएम…
Malini Awasthi on PM Modi’s 25 Years in Politics: लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
- Written By: सोनाली झा
मालिनी अवस्थी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
Malini Awasthi listed Modi government achievements: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पीएम मोदी ने जो ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, उसे दोहराना किसी के लिए भी असंभव होगा।
आईएएनएस से विशेष बातचीत में मालिनी अवस्थी ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। माननीय प्रधानमंत्री को हृदय से बधाई देती हूं। लोकतंत्र में लगातार जनता का विश्वास जीतते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना अपने आप में अद्भुत कीर्तिमान है। ऐसा इतिहास शायद पहले कभी नहीं बना। आज के डिजिटल युग में लोग पहले से ज्यादा जागरूक और अपेक्षाओं से भरे हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल गुजरात बल्कि पूरे भारत की कमान जिस कुशलता से संभाली है, वह असाधारण है।
मालिनी अवस्थी ने कही ये बात
मालिनी अवस्थी ने आगे कहा कि उन्होंने जो राजनीतिक और विकासात्मक ऊंचाइयां हासिल की हैं, उन्हें दोहराना किसी और के लिए नामुमकिन है। मालिनी अवस्थी ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में स्थिरता बनाए रखना आसान नहीं है, फिर भी उन्होंने हर चुनौती का सामना धैर्य और दूरदर्शिता के साथ किया।
सम्बंधित ख़बरें
मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
370 बिरयानी विवाद के बीच Pranit More के समर्थन में उतरीं Kunickaa Sadanand, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं
Vijay संग Trisha Krishnan ने गुपचुप कर ली सगाई? अंगूठी और गले में पेंडेंट देखकर फैंस ने शुरू की अटकलें
वड़ा पाव के साथ पोज देना पड़ा भारी, Cocktail 2 के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हुए ट्रोल
महिलाओं के जीवन को मिली नई दिशा
मालिनी अवस्थी ने बताया कि हमारे पड़ोसी देशों में अस्थिरता है, जबकि भारत विकास, आत्मनिर्भरता और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। वैश्विक मंदी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर है, लोग त्योहारों को आत्मविश्वास के साथ मना रहे हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए मालिनी ने कहा, “एक स्त्री होने के नाते मैं कह सकती हूं कि भारत में महिलाओं के लिए इतना सोचने वाला प्रधानमंत्री पहली बार आया है। शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों ने महिलाओं के जीवन को नई दिशा दी है।
विश्व मंच पर सम्मान के साथ खड़ा है भारत
अवस्थी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर सम्मान के साथ खड़ा है। उनकी नीतियों ने भारत को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत किया है, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी सशक्त बनाया है। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे शतायु हों और इसी तरह देश की बागडोर संभालते रहें। उनके नेतृत्व में भारत नए युग की ओर अग्रसर है।
