अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर कंफर्म करते ही आया मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की खबर कंफर्म हो चुकी है। खुद अर्जुन ने अपने सिंगल होने का ऐलान किया है। अर्जुन के ब्रेकअप की खबर कंफर्म करते ही मलाइका की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर काफी दिनों से सुर्खियों में थी। लेकिन अब अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबर को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि वह सिंगल हैं। अर्जुन कपूर के ब्रेकअप का ऐलान करते ही मलाइका अरोड़ा की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक नोट लिखा है, जिसमें वह दिल और आत्मा की बात करते हुए नजर आई हैं।
अर्जुन कपूर के जन्मदिन के पहले की पार्टी में मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आई, उसी के बाद दोनों की ब्रेकअप की खबर चर्चा में आ गई थी। कहा यह जा रहा था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। लेकिन दोनों में ही इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तरफ से क्रिप्टिक नोट साझा करने का सिलसिला चल रहा था। लेकिन अब अर्जुन कपूर ने कंफर्म कर दिया है कि वह सिंगल हैं।
ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने दी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं
सम्बंधित ख़बरें
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
Ranveer Singh Photography: ‘हमजा अली’ के अंदाज में रणवीर सिंह ने खींची फोटो, अर्जुन कपूर ने किया दिलचस्प पोस्ट
Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता
Eid Mubarak: ईद के मौके पर सितारों ने दी मुबारकबाद, आर माधवन और आयशा खान ने मनाया जश्न
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर जो क्रिप्टिक नोट शेयर किया, उसमें लिखा है, टचिंग हार्ट फॉर ए सेकंड कैन टच ए सोल फॉर लाइफटाइम। इसका मतलब है कि अगर कोई आपके दिल को एक क्षण भर के लिए भी समझ ले तो वह जीवन भर के लिए आपकी अंतरात्मा को समझ सकता है। भले ही उन्होंने इस नोट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन यह अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर कंफर्म होने के बाद आई हुई प्रतिक्रिया की तरफ इशारा कर रहा है।
अर्जुन कपूर इस समय ‘सिंघम अगेन’ फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। ऐसे में ही एक इवेंट के दौरान जब उनसे के सवाल पूछा गया कि मलाइका कैसी हैं, इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि अब मैं सिंगल हूं। रिलैक्स करो। अर्जुन कपूर के इस बयान के बाद से अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबर को लेकर जो अटकलें चल रही थी अब उस पर फुल स्टॉप लग गया है। अर्जुन कपूर ने खुद ही बता दिया है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
