- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahabharat Ai Version Release Date Waves Ott Doordarshan
महाभारत का एआई वर्जन टीवी और OTT पर मचाएगा धमाल, जानें कब और कहां होगा रिलीज
- Written By: स्नेहा मौर्या
AI Mahabharat: महाभारत’ की कहानी फिर से ओटीटी और छोटे पर्दे पर दिखाई देगी। इसका एआई वर्जन 25 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगा और 2 नवंबर से हर रविवार दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।

महाभारत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
AI Mahabharat OTT Release Date: भारतीय महाकाव्य ‘महाभारत’ अब एआई वर्जन के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार है। दरअसल, यह नई सीरीज 25 अक्टूबर 2025 को वेव्स ओटीटी (Waves OTT) पर डिजिटल प्रीमियर करेगी। इसके बाद इसे 2 नवंबर 2025 से हर रविवार दूरदर्शन (Doordarshan) पर भी प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में चलिए इसके बारे में और जानते हैं…
बता दें, इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि पूरे देश के दर्शक इस क्लासिक महाकाव्य का आनंद ले सकें। इसके साथ ही यह नई सीरीज एआई तकनीक का उपयोग कर बनाई गई है, जिससे महाभारत के चरित्रों और कथानक को आधुनिक डिजिटल फॉर्मेट में पुनः प्रस्तुत किया जा सके। इस परियोजना का उद्देश्य पारंपरिक महाकाव्य की गहराई को बरकरार रखते हुए दर्शकों को एक नई और इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करना है।
‘महाभारत का एआई वर्जन एक नया अनुभव देगा’
प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने इस प्रोजेक्ट के महत्व पर कहा,”महाभारत का एआई वर्जन दर्शकों को भारत के सबसे महान महाकाव्यों में से एक का अनुभव देने का अवसर देता है। यह सीरीज परंपरा का सम्मान करते हुए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करती है। यह आधुनिक प्रसारण परंपरा और नवाचार के मिलन की अभिव्यक्ति है।”
सम्बंधित ख़बरें
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
पहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
Brown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
इस परियोजना को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण के तहत विकसित किया गया है। यह दर्शाता है कि कैसे कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क और भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती मिलकर सांस्कृतिक विरासत और डिजिटल नवाचार को आगे बढ़ा सकते हैं।
कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के ग्रुप सीईओ और संस्थापक विजय सुब्रमण्यम ने कहा,”हर रविवार क्लासिक महाभारत देखने का अनुभव मेरी और लाखों भारतीयों की स्मृतियों में बसा है। हमारी कोशिश है कि आज की पीढ़ी को वही गहन और सांस्कृतिक अनुभव मिले, लेकिन आधुनिक तकनीक और एआई की मदद से। यह प्रोजेक्ट भक्ति और प्रगति के संतुलन के साथ कुछ नया रचने की दिशा में कदम है।”
ये भी पढ़ें- पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया फिल्म ‘तमन्ना’ का पोस्टर, फैंस में उमड़ा उत्साह
‘पुरानी पीढ़ी के लिए यादगार होगा महाभारत’
वेव्स प्रसार भारती का अधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जो भारत की संस्कृति, समाचार और मनोरंजन की विविधता को डिजिटल रूप में दर्शकों तक पहुंचाता है। महाभारत का यह एआई वर्जन न केवल पुरानी पीढ़ी के लिए यादगार अनुभव होगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी भारतीय महाकाव्य की गहनता और रोमांच का आधुनिक रूप दिखाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mahabharat ai version release date waves ott doordarshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













