द कपिल शर्मा शो में माधुरी दीक्षित-जैकी श्रॉफ की मस्ती, हंसी-ठिठोली से भरा रहा एपिसोड
Madhuri Dixit Kapil Sharma Show: माधुरी दीक्षित ने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में फिल्म त्रिदेव से जुड़े किस्से साझा किए। कपिल शर्मा द्वारा शेयर वीडियो में जैकी श्रॉफ संग मस्ती नजर आई।
- Written By: सोनाली झा
माधुरी दीक्षित और कपिल शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Madhuri Dixit Jackie Shroff Video: 90 के दशक की सुपरहिट फिल्मों और यादगार किस्सों का जिक्र होते ही दर्शकों के चेहरे खिल उठते हैं। हाल ही में इसी दौर की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित ने लोकप्रिय कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचकर कई दिलचस्प राज खोले। शो के होस्ट कपिल शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर लगभग 10 मिनट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें माधुरी के साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ भी नजर आए।
वीडियो की शुरुआत मस्तीभरे अंदाज में होती है। कपिल शर्मा, जैकी श्रॉफ को ‘दादा’ कहकर संबोधित करते हैं और दोनों कलाकारों से उनकी पुरानी फिल्मों को लेकर सवाल पूछते हैं। बातचीत के दौरान माधुरी ने बताया कि उनकी और जैकी की साथ में आखिरी फिल्म शायद 100 डेज थी। इस दौरान शो में मौजूद अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी मजेदार टिप्पणियां करते नजर आए।
नसीरुद्दीन शाह के डांस की जमकर की तारीफ
बातों-बातों में चर्चा 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म त्रिदेव तक पहुंच गई, जिसमें माधुरी के साथ जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में थे। माधुरी ने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करते हुए नसीरुद्दीन शाह के डांस की जमकर तारीफ की और उन्हें मजाकिया अंदाज में ‘नंबर वन’ बताया। जब अर्चना पूरन सिंह ने माधुरी से पूछा कि वह खुद किस डांसर की फैन हैं, तो अभिनेत्री ने दिग्गज अदाकारा और नृत्यांगना वैजयंतीमाला का नाम लिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
जैकी श्रॉफ की फिल्म हीरो पर हुई चर्चा
माधुरी दीक्षित ने कहा कि वैजयंतीमाला हर डांस स्टाइल चाहे क्लासिकल हो या वेस्टर्न को बेहद खूबसूरती से निभाती हैं। वहीं अपने पसंदीदा कोरियोग्राफर के सवाल पर माधुरी ने मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का नाम लिया और साथ ही प्रभु देवा का भी जिक्र किया। शो के दौरान जैकी श्रॉफ की 1983 में रिलीज हुई फिल्म हीरो पर भी चर्चा हुई।
कुकिंग वीडियो की तारीफ की
नवजोत सिंह सिद्धू ने जैकी के कुकिंग वीडियो की तारीफ करते हुए उनके हुनर की सराहना की, जिस पर अभिनेता ने इसका श्रेय अपनी मां को दिया। वीडियो में हंसी-मजाक, पुराने किस्से और स्टार्स की केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। कुछ ही घंटों में इस क्लिप को हजारों व्यूज मिल चुके हैं और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
