Madhuri Dixit Brother Played An Important Role In Her Love Life
माधुरी दीक्षित की लव लाइफ में भाई की थी अहम भूमिका, डिनर पार्टी से शुरू हुई थी दिल की कहानी
माधुरी दीक्षित की पर्सनल लाइफ काफी दिलचस्प है। साल 2016 में अनुपम खेर के टॉक शो पर माधुरी ने खुलासा किया था कि उनके भाई अजीत दीक्षित ने उनकी और डॉ नेने की पहली मुलाकात की स्क्रिप्ट लिखी थी।
मुंबई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाकारी, डांस और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया है। लेकिन उनके जीवन की सबसे खूबसूरत कहानी उनकी लव स्टोरी है, जिसकी शुरुआत बेहद अनोखे अंदाज में हुई। माधुरी दीक्षित की जिंदगी में डॉ श्रीराम नेने की एंट्री फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। इस खास रिश्ते की शुरुआत एक डिनर पार्टी से हुई थी, जिसकी पूरी योजना उनके भाई अजीत दीक्षित ने बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2016 में अनुपम खेर के टॉक शो पर माधुरी दीक्षित ने बताया कि उनके भाई अजीत ने बहुत जोर देकर उन्हें डॉ नेने से मिलने को कहा। अजीत ने श्रीराम नेने को अपना दोस्त बताया और एक डिनर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें डॉ नेने और उनका परिवार भी शामिल हुआ। खास बात यह थी कि उस वक्त डॉ नेने को यह बिल्कुल नहीं पता था कि वह जिस महिला से मिलने जा रहे हैं, वह बॉलीवुड की सबसे मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं।
डॉ नेने पेशे से कार्डियोवस्कुलर सर्जन हैं और अमेरिका में पले-बढ़े हैं। जब माधुरी और डॉ नेने की पहली मुलाकात हुई, तो दोनों के बीच एक अलग ही कनेक्शन बना और जल्द ही वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे। शुरुआत में माधुरी ने उन्हें केवल यह बताया था कि वह फिल्मों में काम करती हैं। लेकिन जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, रिश्ते में गहराई आती गई।
कुछ समय तक दोनों ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहकर एक-दूसरे को समझा और फिर शादी का फैसला लिया। 17 अक्टूबर 1999 को उन्होंने अमेरिका में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। शादी के बाद माधुरी कुछ समय अमेरिका में रहीं और बाद में भारत लौटकर फिर से अपने करियर में सक्रिय हो गईं। आज माधुरी और डॉ नेने दो बेटों अरिन और रयान के माता-पिता हैं। यह लव स्टोरी न सिर्फ सादगी और सच्चाई से भरी है, बल्कि इस बात का भी प्रमाण है कि सच्चा प्यार किसी भी दूरी या स्टारडम की दीवारों को पार कर सकता है।
Madhuri dixit brother played an important role in her love life