- Hindi News »
- Entertainment »
- Love All Movie Review Kay Kay Menon Starrer Sports Drama Film Is Full Of Motivation And Inspiration
के के मेनन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘लव ऑल’ में है दम, युवाओं को देती है प्रेरणा
बॉलीवुड फिल्मों के इतिहास में जब भी खेल और सिनेमा का मिलन हुआ है, सुपरहिट पिक्चर बनी है। इकबाल, दंगल, भाग मिल्खा भाग, एमएस धोनी, 83 सहित बेशुमार स्पोर्ट्स ड्रामा ने दर्शकों के दिलों पे राज किया है।
- Written By: नवभारत डेस्क

लव ऑल (Photo Credits: File Photo)
फिल्म: ‘लव ऑल’
कास्ट: के के मेनन, स्वस्तिका मुखर्जी, श्रीस्वरा, सुमित अरोड़ा, आर्क जैन, दीप रमभिया, अतुल श्रीवास्तव
निर्देशक: सुधांशु शर्मा
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती कलेक्ट्रेट के सामने जला चूल्हा, गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सरकार को घेरा
मोजतबा खामेनेई पर बड़ा इनाम: अमेरिका ने 10 ईरानी नेताओं की जानकारी के लिए रखे 1 करोड़ डॉलर
गैस सिलेंडर आपूर्ति बाधित होने पर रेलवे बोर्ड का फैसला, ट्रेनों में फ्लेमलेस कुकिंग से बनेगा खाना
IPL 2026 के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पूरी तरह तैयार, कर्नाटक सरकार को KSCA ने दी जानकारी
रेटिंग : 3.5 स्टार्स
कहानी: के के मेनन स्टाररर ये फिल्म इस सप्ताह रिलीज हुई जोकि एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। बैडमिंटन की बैकग्राउंड पर आधारित इस में फिल्म लव ऑल में के.के. मेनन ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया है जो अपनी जवानी में बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी होता है लेकिन उसके जीवन में ऐसी परिस्थितियां आती हैं जहां उसे बैडमिंटन छोड़ना पड़ता है। उसे खेल से इतनी नफरत हो जाती है कि वह अपने बेटे को भी स्पोर्ट्स से दूर रखता है। लेकिन खुशनसीबी से स्कूल में उसका बेटा आदित्य बहुत ही अच्छा बैडमिंटन खिलाड़ी होता है। कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आता है जब वह अपने बेटे को बैडमिंटन में चैंपियन बनाने की ट्रेनिंग देने का फैसला करता है। क्या उसका बेटा चैंपियन बन पाता है या नहीं? उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
अभिनय: फिल्म में कलाकारों के अभिनय की बात है तो पिक्चर के के मेनन इसकी जान हैं। पूरी फिल्म में वह छाए हुए हैं। एक छोटे शहर के आम आदमी के रूप में, फिर बैडमिंटन कोच के रोल में उन्होंने जिस प्रकार बारीकी से अपनाया है, वह वाकई प्रशंसनीय है। उनके अलावा स्वस्तिका मुखर्जी, श्रीस्वरा, सुमित अरोड़ा, आर्क जैन, दीप रमभिया, अतुल श्रीवास्तव, रॉबिन दास, आलम और माजेल व्यास ने भी अपनी भूमिकाओं के द्वारा बैडमिंटन के खेल को जीवंत बनाया है। के के मेनन के बेटे आदित्य के रोल में आर्क जैन ने भी इम्प्रेस किया।
म्यूजिक: बैकग्राउंड म्युज़िक ने उत्साही और भावनाओं से भरे सीन को और अधिक असरदार बनाया है। फिल्म की कथा धरती से जुड़ी हुई है, यही कारण है कि यह आम लोगों से तुरंत कनेक्ट हो जाने की क्षमता रखती है और इसके म्यूजिक ने इसके रोमांच को और बढ़ा दिया है।
फाइनल टेक: लेखक निर्देशक सुधांशु शर्मा ने फिल्म लव ऑल को इतनी अच्छी तरह पेश किया है कि आप एक मिनट के लिए भी बोरियत महसूस नहीं करते और कहानी बहती नदी की तरह चलती रहती है। पिता-पुत्र के रिश्ते को दर्शाने के साथ यह फिल्म बैडमिंटन के रोमांचक खेल को प्रभावी रूप से दिखाती है। फिल्म युवाओं के ख्वाबो और संघर्षों के बारे में बात करती है। साथ ही खेल में घुस आई राजनीति को भी यह फिल्म तीखे स्वर में दिखाती है। ‘लव ऑल’ प्यार, परिवार, सपनों, अनकहे जज़्बात और एक सफल खिलाड़ी बनने की राह में हर कदम पर सहयोग देने वालों को अनूठे ढंग से चित्रित करती है। मंज़िल हासिल करने की राह में तमाम चुनौतियों का सामना करना और जुनून से अपने सपने को साकार करना, इतना आसान नहीं होता मगर असम्भव भी नहीं होता है। फिल्म के गीत भी काफी सिचुएशनल, मोटिवेशनल हैं जिनके लिरिक्स दिल को छू जाते हैं और कहानी को आगे ले जाते हैं। बेशक यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए, बच्चों को भी, पैरेंट्स को भी और टीचर्स को भी।
Love all movie review kay kay menon starrer sports drama film is full of motivation and inspiration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती कलेक्ट्रेट के सामने जला चूल्हा, गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सरकार को घेरा
Mar 14, 2026 | 09:02 AMमोजतबा खामेनेई पर बड़ा इनाम: अमेरिका ने 10 ईरानी नेताओं की जानकारी के लिए रखे 1 करोड़ डॉलर
Mar 14, 2026 | 08:59 AMगैस सिलेंडर आपूर्ति बाधित होने पर रेलवे बोर्ड का फैसला, ट्रेनों में फ्लेमलेस कुकिंग से बनेगा खाना
Mar 14, 2026 | 08:58 AMIPL 2026 के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पूरी तरह तैयार, कर्नाटक सरकार को KSCA ने दी जानकारी
Mar 14, 2026 | 08:50 AMमराठवाड़ा विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च तक बढ़ी, ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
Mar 14, 2026 | 08:49 AMChaitra Navratri 2026: सेलेब्रिटी जैसे फेस्टिव लुक के लिए ट्राई करें ये 7 कॉटन कुर्ता सेट्स, देखें डिजाइन्स
Mar 14, 2026 | 08:44 AMगोंदिया में एक साल में 147 आग की घटनाएं, फायर सेफ्टी ऑडिट में उजागर हुई सबसे बड़ी खामी, प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 14, 2026 | 08:41 AMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM










