Alpha Trailer Out: एक्शन अवतार में दिखीं आलिया-शारवरी, ऋतिक रोशन की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

Yash Raj Films Alpha Trailer Review: यश राज फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर फिल्म अल्फा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें आलिया भट्ट और शारवरी वाघ का बेहद खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है।
Alpha Trailer Out
आलिया भट्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Alia Bhatt Alpha Trailer Out: यश राज फिल्म्स ने आखिरकार अपनी आने वाली फिल्म अल्फा का ट्रेलर दर्शकों के बीच पेश कर दिया है। अल्फा के ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा जगत तक हलचल तेज हो गई है। दो साहसी और निडर लड़कियों की इस ओरिजिन कहानी को एक बेहतरीन पॉपकॉर्न एंटरटेनर के रूप में पेश किया गया है, जिसे देखकर सभी दर्शक दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो रहे हैं।

अल्फा फिल्म की मुख्य यूएसपी इसकी स्टारकास्ट और उनका बदला हुआ रूप है। अल्फा के ट्रेलर में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक ऐसी असैसिन यानी भाड़े की हत्यारी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसे बचपन से ही सिर्फ मारने के लिए तैयार किया गया है। उनके इस निडर अल्फा एटीट्यूड ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

बॉक्स ऑफिस इस दिन मचेगा एक्शन का असली धमाल

डायरेक्टर शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी अल्फा जासूसी और एक्शन से भरपूर फिल्म सिनेमाघरों में इतिहास रचने को तैयार है। फिल्म  मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऑफिशियली ऐलान कर दिया है। दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिल्म अल्फा 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही है। मेकर्स का दावा है कि स्टाइलिश और कूल विजुअल्स से सजी यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को एक ऐसा रोमांचक अनुभव देगी जो उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया होगा।

अपने गुरू से टकराती दिखीं बेखौफ लड़कियां

फिल्म अल्फा की कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब अभिनेत्री आलिया भट्ट का सामना अपने ही मेंटर से होता है। फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल इस फिल्म में आलिया के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म अल्फा ट्रेलर में बॉबी देओल के रोल की मजबूत झलक दिखाई गई है, जो अपनी स्टूडेंट को मौत के घाट उतारने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस शरवरी के रोल को मेकर्स ने जानबूझकर थोड़ा रहस्यमयी रखा है, क्योंकि उनका रोल कहानी को पलटने में बहुत जरूरी भूमिका निभाएगा। हालांकि शरवरी बॉबी देओल को रोकने के मिशन में आलिया भट्ट का पूरा साथ देती दिख रही हैं।

फिल्म को ट्रेलर के कुछ दृश्यों में सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की मौजूदगी भी दर्ज कराई गई है। जिसका संबंध इस पूरी कहानी के पीछे चल रहे रहस्यमयी अल्फा प्रोग्राम से होने का संकेत दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com