फराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे

Tees Maar Khan Story: फराह खान ने तीस मार खान की शूटिंग से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि अक्षय कुमार रोज हेलीकॉप्टर से सेट पर आते-जाते थे। अभिनेता ने उनके सारे पैसे खर्च करवा दिए थे।
Akshay Kumar and Farah Khan Film Tees Maar Khan Helicopter Story Welcome To The Jungle
फराह खान और अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshay Kumar Film Tees Maar Khan Story: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और इसके प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने अपने सह-कलाकारों और फिल्मी दोस्तों के साथ एक खास पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। इस बातचीत में मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने अक्षय कुमार से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

बातचीत के दौरान फराह खान ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म तीस मार खान की शूटिंग को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के मालशेज इलाके में चल रही थी, जो मुंबई से लगभग ढाई घंटे की दूरी पर स्थित है। फराह ने कहा कि फिल्म की पूरी टीम शूटिंग लोकेशन के पास ही ठहरती थी क्योंकि रोज सुबह 8 बजे कॉल टाइम होता था।

अक्षय कुमार की फिल्म का किस्सा

हालांकि, अक्षय कुमार हर शाम शूटिंग खत्म होने के बाद मुंबई लौट जाते थे और अगली सुबह समय पर सेट पर पहुंच जाते थे। जब सभी ने पूछा कि यह कैसे संभव था, तब अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए खुलासा किया कि वह हेलीकॉप्टर से यात्रा करते थे। अक्षय की बात सुनकर फराह खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार किसी अभिनेता को हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल टैक्सी की तरह करते देखा था।

फराह खान ने ली मजेदार चुटकी

फराह खान ने हंसते हुए कहा कि अक्षय रोज हेलीकॉप्टर से आते-जाते थे, लेकिन एक बात की तारीफ करनी पड़ेगी कि वह हमेशा समय पर सेट पर पहुंचते थे। अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि वह खुद भी फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इस पर फराह ने मजाक में कहा कि मैं भी प्रोड्यूसर थी, मेरे सारे पैसे खा गया। दोनों के बीच हुई यह हल्की-फुल्की नोकझोंक पॉडकास्ट का सबसे मनोरंजक हिस्सा बन गई।

वेलकम टू द जंगल का इंतजार

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की अगली बड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। यह फिल्म लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है और इसमें अक्षय कुमार के साथ कई बड़े सितारे नजर आएंगे। यह मल्टीस्टारर फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भरपूर मनोरंजन का डोज लेकर आएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com