Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lock Upp 2 Controversy: धीरज धूपर के लिए बदले नियम? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Lock Upp 2 Dheeraj Dhoopar: लॉक अप 2 के हाल ही के एपिसोड ने सोशल मीडिया पर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। एक्टर धीरज धूपर से जुड़े एक मामले ने मेकर्स की नीयत और निष्पक्षता की हवा निकाल दी है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 21, 2026 | 09:09 AM

धीरज धूपर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Lock Upp 2 Dheeraj Dhoopar Controversy: नेटफ्लिक्स के फेमस रियलिटी शो लॉक अप 2 के हाल ही के एपिसोड ने सोशल मीडिया पर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। जेल के कड़े नियमों और अनुशासित माहौल का दावा करने वाले इस शो की निष्पक्षता पर अब दर्शक खुद सवाल खड़े कर रहे हैं।

टीवी के जाने-माने एक्टर धीरज धूपर से जुड़े एक मामले ने मेकर्स की नीयत और निष्पक्षता की हवा निकाल दी है। दर्शकों का आरोप है कि लॉक अप 2 के आयोजक अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को बचाने के लिए नियमों को ताक पर रख रहे हैं।

जेल की चारदीवारी के भीतर आखिर ऐसा क्या हुआ

हाल ही के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि धीरज धूपर को जेल के कड़े नियमों से हटकर अपने छोटे बेटे से मिलने की अनुमति दी गई थी। एक पिता और मासूम बच्चे का मिलना बेहद भावुक करने वाली थी।

सम्बंधित ख़बरें

रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा

Fauzi Update: ‘फौजी’ में आजाद हिंद फौज के सैनिक बनेंगे प्रभास? रिलीज डेट के बाद सामने आया बड़ा खुलासा

आमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह

‘मरते दम तक साथ दूंगा’, शहनाज गिल संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, डेटिंग अफवाहों पर दिया साफ जवाब

हालांकि विवाद तब शुरू हुआ जब शो के जेलर रितेश देशमुख ने कैदियों के सामने एक बड़ा खुलासा किया। रितेश ने बताया कि इस मुलाकात की आड़ में बाहर से एक सिक्रेट मैसेज यानी चिट अंदर भेजने की कोशिश की गई थी।

Zayn’s netflix debut before Vinny#DheerajDhoopar #LockUpp2 pic.twitter.com/FWW4h1eYkq — Best of Dheeraj Dhoopar (@DDbestof) July 20, 2026

दो बार नियम टूटने पर भी क्यों नहीं मिली सजा

रितेश देशमुख के इस खुलासे के बाद जेल का माहौल पूरी तरह से गर्मा गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि बाहरी चिट अंदर लाने की यह कोशिश एक बार नहीं बल्कि दो अलग-अलग मौकों पर किया गयी थी। लॉक अप 2 के नियमों के मुताबिक यह एक बेहद गंभीर उल्लंघन माना जाता है।

इसके बावजूद धीरज के खिलाफ कोई कड़ा प्रशासनिक कदम नहीं उठाया गया। उन्हें न तो कोई सजा मिली और न ही इस हफ्ते के लिए बेघर होने वाली अनसेफ लिस्ट में डाला गया। रितेश देशमुख जेलर के दफ्तर में बुलाए जाने पर धीरज काफी असहज दिखाई दिए और उन्होंने अपने परिजनों से दोबारा ऐसा न करने का अनुरोध किया, लेकिन दर्शकों की नजर में यह सब महज एक औपचारिकता बनकर रह गया।

ये भी पढ़ें: Who is Sahiba Bali: कौन हैं साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग वायरल तस्वीरों के बाद रातोंरात छाईं मिस्ट्री गर्ल

सोशल मीडिया पर मेकर्स के खिलाफ क्यों भड़का गुस्सा

जैसे ही यह विवादित एपिसोड स्ट्रीम हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। दर्शकों ने सवाल उठाया कि जब लॉक अप-2 की पूरी अवधारणा ही बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे रहने पर टिकी है, तो फिर धीरज को अपने परिजनों से मिलने की छूट क्यों दी गई।

कई यूजर्स ने खुलकर आरोप लगाया कि मेकर्स साफ तौर पर पक्षपात कर रहे हैं और टीआरपी के चक्कर में कायदे-कानून बदल दिए जाते हैं। लोगों का कहना था कि इतनी बड़ी लापरवाही के बाद कम से कम उन्हें सजा के तौर पर इस हफ्ते नामांकित तो किया जाना चाहिए था।

Lock upp 2 dheeraj dhoopar controversy special treatment makers biased allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 09:09 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • OTT News
  • Riteish Deshmukh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.