Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लेजेंड कभी नहीं मरते’, सिद्धू मूसेवाला के गाने 295 ने बिलबोर्ड 200 में की एंट्री

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jun 17, 2022 | 06:04 PM

PIC: Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के एक गीत ”295” ने वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में अपना स्थान बनाया है, जिसके बाद उनके प्रशंसक इंटरनेट पर उन्हें याद कर रहे हैं। मूसेवाला का वास्तविक नाम शुभदीप सिंह है। उन्होंने भारत में अपने गीतों “सो हाई”, “सेम बीफ”, “द लास्ट राइड” और “जल्ट लिस्टन” से प्रसिद्धि हासिल की। इस सप्ताह के वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में मूसेवाला के गीत ”295” ने 154वां स्थान हासिल किया है।  

इस सूची में अमेरिकी गायक केट बुश की “रनिंग अप दैट हिल (ए डील विद गॉड)” सबसे ऊपर है। इसमें हैरी स्टाइल्स, बैड बनी, लिजो, कैमिला कैबेलो, ईडी शीरेन और जस्टिन बीबर शामिल हैं। “295” के आधिकारिक वीडियो को मूसेवाला ने जुलाई 2021 में रिलीज़ किया था। यह गीत यूट्यूब और इसके संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब म्यूज़िक पर भी धूम मचा रहा है। 

Billboard global 200.
Sidhu Moosewala’s “295” ranks #154 on billboard global 200 chart for the first time, becomes only punjabi artist to achieve the feat… pic.twitter.com/vOM2WhQx4u
— Monika Phalswal (@Monika_phalswal) June 15, 2022

यूट्यूब पर, “295” गीत को सुनने वाले दर्शकों की संख्या दो करोड़ के करीब पहुंच गयी है। गीत शीर्ष 100 संगीत वीडियो ग्लोबल सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मूसेवाला के एक अन्य गीत “द लास्ट राइड” के दर्शकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है और अब छठे स्थान पर पहुंच गया है। वीडियो को यूट्यूब पर 73 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यूट्यूब म्यूज़िक पर, “295” वैश्विक सूची में चौथे स्थान पर है। 

सम्बंधित ख़बरें

‘बरोटा’ टीजर में दिखी सिद्धू मूसेवाला की झलक, फैंस ने कमेंट्स से भर दिया सोशल मीडिया

सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर पिता बलकौर सिंह को झटका, कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

बेटे की बरसी से पहले बड़ा ऐलान: सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे 2027 का चुनाव, मानसा से उतरेंगे मैदान में

ज्योतिषी ने पहले ही कर दी थी सिद्धू मूसेवाला के मौत की भविष्यवाणी, देश छोड़ने की दी थी सलाह, तेजिंदर बग्गा ने किया खुलासा

पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी हत्या ने भारतीय फिल्म उद्योग और संगीत समुदाय को झकझोर कर रख दिया था। कई भारतीय कलाकारों ने सोशल मीडिया पर मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी थी। इस सप्ताह की शुरुआत में, पंजाबी गायक को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम में याद किया गया। (एजेंसी)

Legend never die sidhu musewalas song 295 enters billboard 200

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2022 | 06:04 PM

Topics:  

  • Sidhu Moose Wala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.