KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी देखेगी परी के जख्म, रणविजय की सच्चाई आएगी सामने, नॉयना को लगेगा करारा झटका
Tulsi Pari Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी अपनी बेटी परी के जख्म देखकर रणविजय की सच्चाई जान लेती है। मां का दिल टूट जाता है और वह परी को इस रिश्ते से निकालने का फैसला करती है।
- Written By: सोनाली झा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: स्मृति ईरानी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर दर्शकों को इमोशनल मोड़ पर ले जाने वाला है। लेटेस्ट एपिसोड में कहानी उस दौर में पहुंच गई है, जहां एक मां को अपनी बेटी के दर्द की आहट मिलने लगती है। तुलसी अपनी बेटी परी को रोते हुए देखती है, लेकिन परी चाहकर भी अपनी मां से सच्चाई नहीं कह पाती।
परी अपने पति रणविजय की घटिया हरकतों से बुरी तरह परेशान है। वो अंदर ही अंदर टूट चुकी है, लेकिन परिवार की इज्जत और हालातों के डर से सब कुछ छुपा लेती है। तुलसी को परी का बदला हुआ व्यवहार और उसकी आंखों में छिपा डर साफ नजर आने लगता है। जब तुलसी उससे सवाल करती है तो परी बात को टाल देती है, जिससे तुलसी का शक और गहरा हो जाता है।
तुलसी-मिहिर को चांदी का डिब्बा देंगे बापजी
सच जानने के लिए तुलसी काकी के पास जाती है, लेकिन वहां भी हालात ऐसे बनते हैं कि सच्चाई सामने नहीं आ पाती। तभी बापजी का बुलावा आ जाता है और पूरा परिवार एक अहम पल का गवाह बनने वाला होता है। बापजी तुलसी और मिहिर को एक साथ बैठाकर उनके हाथ में एक चांदी का डिब्बा देते हैं। जब मिहिर डिब्बा खोलता है तो उसमें दो अंगूठियां निकलती हैं एक मिहिर के लिए और एक तुलसी के लिए। इस पल को देखकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘तुम काली और मोटी हो’, तुम हीरोइन नहीं बन सकती’, बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं समीरा रेड्डी, छलका दर्द
Vijay Thalapathy की फिल्म ने रिलीज से पहले कर दिया धमाल, एडवांस बुकिंग से 40 हजार की कमाई
Border 2 के बाद फिर से एक बार बड़े पर्दे पर वापस लौटेंगे अहान शेट्टी, विक्रम भट्ट की फिल्म से होगा कमबैक
Christopher Nolan की ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे दिन बढ़ी रफ्तार, जानें Day 2 कलेक्शन
परी की सच्चाई का पता चलेगा तुलसी को
हालांकि इस खुशी के माहौल में नॉयना के चेहरे पर शक साफ झलकता है। वो तुलसी और मिहिर को घूरती हुई नजर आती है, जिससे आने वाले तूफान के संकेत मिलने लगते हैं। इसी बीच शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी को आखिरकार परी की सच्चाई का पता चल जाएगा। वो अपनी बेटी के शरीर पर चोटों के निशान देख लेती है। परी की हालत देखकर तुलसी का दिल टूट जाता है और उसे समझ आ जाता है कि उसकी बेटी किस भयानक दौर से गुजर रही है।
ये भी पढ़ें- यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर बना विवाद की वजह, महिला आयोग ने सीबीएफसी से मांगी रिपोर्ट
परी की शादी तुड़वाएगी तुलसी
तुलसी जान जाती है कि रणविजय के साथ शादी करके परी एक बड़ी मुसीबत में फंस चुकी है। अब तुलसी ठान लेती है कि वो किसी भी कीमत पर अपनी बेटी को इस रिश्ते से बाहर निकालेगी। वो फैसला करती है कि अगर जरूरत पड़ी तो परी की शादी तुड़वाकर भी उसे बचाएगी। हालांकि तुलसी के लिए यह लड़ाई आसान नहीं होने वाली। परिवार, समाज और रणविजय सब उसके रास्ते में खड़े होंगे।
