KSBKBT 2 Spoiler: खुल गया मिहिर की चिट्ठी का राज, तुलसी के फैसले से विरानी परिवार में आएगा भूचाल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में तुलसी को मिहिर की चिट्ठी का सच पता चल जाएगा। करण अपनी गलती स्वीकार करेगा, जबकि घर की चाबी वैष्णवी को सौंपने का तुलसी का फैसला पूरे विरानी परिवार को हैरान कर देगा।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: एकता कपूर के आयकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जल्द ही बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में जल्द ही मिहिर की एंट्री होने की उम्मीद की जा रही है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अपकमिंग एपिसोड इमोशनंस और ड्रामे से भरपूर होने वाले है। जहां एक ओर तुलसी की सबसे बड़ी दुश्मन तृप्ति की शो में एंट्री हो गई है, तो वहीं अभी तक मिहिर विरानी को लेकर किसी को कोई खबर नहीं है।

तुलसी के सामने आया मिहिर की चिट्ठी का सच

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी करण से मिहिर के बारे में सवाल करती है। उसे इस बात की भनक लग जाती है कि मिहिर की ओर से आई हुई चिट्ठी असली नहीं है, क्योंकि वो चिट्ठी टाइप की हुई होती है। तुलसी इस बात का खुलासा करती है कि मिहिर हमेशा अपने हाथ से ही लेटर लिखता है।

मां के आगे टूटा करण

पहले करण इस बात को मानने से इंकार करता है, लेकिन तुलसी की कड़े रुख के आगे वो भी टूट जाता है। करण इस बात को स्वीकार करता है कि चिट्ठी उसी ने लिखी थी, मिहिर विरानी ने नहीं। साथ ही करण ये भी बताता है कि उसने ऐसा इसीलिए किया क्योंकि उसे ऐसा लगता है कि तुलसी ने पार्थ के मर्डर में कोई अहम भूमिका निभाई है और वो मिहिर को उससे दूर रखना चाहता था।

तुलसी खोजेगी मिहिर का सच

सच सामने आने के बाद तुलसी का गुस्सा फूट पड़ता है। वह करण को खरी-खोटी सुनाती है, जबकि करण भावुक होकर कहता है कि वह सिर्फ मिहिर का बेटा है। इसके बाद तुलसी, गौतम, साहिल, शोभा और दामिनी से मिहिर के बारे में पूछताछ करती है, लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर पाता। इससे तुलसी का शक और गहरा हो जाता है।

घर की चाबी को लेकर लिया बड़ा फैसला

घर के माहौल को बिखरता देख तुलसी सभी सदस्यों को एक जगह इकट्ठा करती है। वह कहती है कि परिवार भले ही आपसी मतभेदों से बंट गया हो, लेकिन घर की जिम्मेदारी किसी एक के हाथ में रहनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह फैसला करती है कि अब घर की चाबी परिवार की किसी बहू को सौंप दी जाए।'

वैष्णवी को मिलेगी नई जिम्मेदारी

तुलसी के इस फैसले पर परिवार के भीतर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। जहां कुछ सदस्य इस निर्णय पर सवाल उठाते हैं, वहीं दामिनी तुलसी का समर्थन करती है। प्रीकैप में दिखाया गया है कि तुलसी घर की चाबी वैष्णवी को सौंप देती है। तुलसी का यह फैसला पूरे विरानी परिवार को चौंका देता है और आने वाले एपिसोड्स में नए विवाद और रिश्तों की नई परीक्षा का संकेत देता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com