‘क्राई बेबी’ कहकर भड़कीं कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल को दी सीधी कानूनी धमकी, बोलीं- अब नहीं छोड़ूंगी
Kunickaa Sadanand Son Ayaan Lall: ‘बिग बॉस 19’ के बाद कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच विवाद बढ़ गया है। री-ट्वीट के बाद ट्रोलिंग से नाराज कुनिका ने तान्या को ‘क्राई बेबी’ कहा।
- Written By: सोनाली झा
कुणिका सदानंद और तान्या मित्तल (फोटो- सोशल मीडिया)
Kunickaa Sadanand Kumar Sanu: ‘बिग बॉस 19’ का सीजन दिसंबर 2025 में भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन शो से जुड़ा विवाद अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बार टकराव एक्ट्रेस कुनिका सदानंद और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल के बीच है। कुनिका ने तान्या पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘ड्रामेबाज’ और ‘क्राई बेबी’ करार दिया है। साथ ही उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर उन्हें या उनके परिवार को ट्रोल किया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी।
दरअसल, विवाद की शुरुआत 9 फरवरी को कुनिका द्वारा किए गए एक री-ट्वीट से हुई। इस री-ट्वीट के बाद तान्या मित्तल के फैंस ने सोशल मीडिया पर कुनिका को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवाब में कुनिका ने एक्स पर कई पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि मैं उन चीजों को री-ट्वीट करती हूं जो मुझे दिलचस्प, परेशान करने वाली या सामाजिक प्रभाव वाली लगती हैं। कई लोग ट्विटर पर पोस्ट री-ट्वीट करते हैं और यह गैरकानूनी नहीं है।
कुनिका सदानंद ने कही ये बात
कुनिका ने कहा कि वह मूल ट्वीट की कई बातों से सहमत थीं और शो या इंटरव्यू में पहले भी ऐसा कह चुकी हैं। कुनिका ने तान्या के फैंस के व्यवहार को ‘गैरकानूनी और मानहानिकारक’ बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या तान्या इस ‘असंस्कारी’ व्यवहार का समर्थन करती हैं? अपने दूसरे पोस्ट में कुनिका ने लिखा कि किसी 30 साल की महिला का ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है और इंडस्ट्री में कोई भी ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहता जो हर बार ‘विक्टिम कार्ड’ खेले।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
पर्सनैलिटी राइट्स का किया गया उल्लंघन
विवाद तब और बढ़ गया जब कुछ यूजर्स ने कुनिका के बेटे अयान को लेकर एआई जनरेटेड तस्वीरें शेयर कीं और उनकी तुलना एक अन्य सिंगर से की। इस पर कुनिका ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परिवार को इस मामले में घसीटना गलत है और यह ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ का उल्लंघन है। अपने आखिरी नोट में कुनिका ने बताया कि उन्होंने 127 फिल्में, 75 से ज्यादा सीरीज, म्यूजिक एल्बम और टॉक शो किए हैं। वह एक एनजीओ चलाती हैं और अब वकालत भी करती हैं। कुनिका सदानंद ने साफ कहा कि अगर भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को ट्रोल किया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगी।
