KSBKBT Upcoming Episode New Twist: नियती के खुलासे से नंदिनी को लगा झटका, तुलसी के उड़े होश
KSBKBT Upcoming Episode Twist Update: क्यूंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी में नया मोड़ आने वाला है। नियती के एक खुलासे से नंदिनी को बड़ा झटका लगा है। तुलसी के उड़ गए होश।
- Written By: यति सिंह
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
KSBKBT Upcoming Episode New Twist News: स्टार प्लस का मशहूर टीवा शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों बड़े-बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले है। घर के भीतर चल रही साजिश, सियासत और रिश्तों में टकराव ने दर्शकों को बांधे रखा है। जहां एक तरफ सीरियल के एपिसोड की स्टार्टिंग में देव बहुत परेशान दिखाई दे रहा है। और सलोनी पर दबाव डाल रहा है, कि वो बापजी से बात करे और उसकी हीरों की फैक्ट्री का काम स्टार्ट करा दे। देव का कहना है कि उसके पास इसके अलावा और कोई दूसरा चारा नहीं है।
लेकिन सलोनी देव की बात को बिल्कुल नकार देती है। जिसके बाद देव और सलोनी के बीच का टकराव बढ़ जाता है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि इन बदलते हालातों में दामिनी नंदिनी का हौसला बढ़ाएगी। दामिनी नंदिनी को समझाएगी। और कहेगी कि करण सिर्फ और सिर्फ नंदिनी को ही प्यार करता है। करण जो नियती की जो परवाह कर रहा है, वो प्यार नहीं है बल्कि उसका पछतावा है। इन सबके बीच दूसरी तरफ गौतम, करण को सलाह देता है कि उसे अभी के लिए शांत रहना चाहिए।
रियो खेलेगा नया दांव
इधर दूसरी तरफ रियो अपने गंदे इरादों में लगा हुआ है। वह देव को पार्थ और बाकी सभी फैमिली मेंबर के खिलाफ भड़काने में लगा हुआ है। ताकि देव अपने परिवार से दूर हो जाए। वहीं एपिसोड के बीच में परिवार के कुछ मेंबर जमशेदपुर के लिए निकल जाते है। रितिक को जाते हुए देख कर मुन्नी काफी भावुक हो जाती है। घर में खुशियों का माहौल बनाने के लिए सभी लेडीज डांस और सेलिब्रेट करती हैं। लेकिन नंदिनी इन सब चीजों से दूर रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Rohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
नियती करेगी बड़ी बात का खुलासा
‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ कहानी में नया मोड़ तो अब आता है। जब नियती, तुलसी के सामने ही नंदिनी के साथ अपने रिश्ते पर उंगली उठाती है। तुलसी उसे शांत करने के लिए नंदिनी को इस घर की बहू कहती है, लेकिन बात तो तब बिगड़ती है। जब नियती नंदिनी से उसके पति का नाम पूछ लेती है। बस इसी बात को लेकर तुलसी और नियती आपस में भिड़ जाते हैं, और बहस शुरू हो जाती है। और कहानी में ट्विस्ट तो अब आता है, जब सबके सामने नियती करण को अपना पति कह देती है।
यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभिरा-अरमान भूलेंगे सारी हदें, मायरा बनेगी नई साजिश का शिकार
खुशबू पर आएगी नई मुसीबत
एपिसोड में आप देखेंगे कि पार्थ और वैष्णवी फोन पर एक-दूसरे से प्यार भरी बातों कर रहे है। बातों ही बातों में पार्थ रियो को लेकर शक करता है। पार्थ को इस बात का डाउट है कि रियो कुछ बड़ी गड़बड़ करने की फिराक में है। आने वाले एपिसोड में आप देख पाएंगे की घर पर पहुंची पुलिस इस बात को लेकर पूछताछ करेगी कि आखिर खुशबू पर हमला किसने किया। वहीं इसी कड़ी में खुशबू सीधा रियो को निशाने में लेती है।
