Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KSBKBT 2: मिहिर-नॉयना की जबरदस्ती शादी, शांति निकेतन में डेरा डालना पड़ा भारी

KSBKBT 2 Spoiler: गायत्री के दबाव पर मिहिर ने नॉयना से शादी की। नॉयना को तुलसी के बच्चों ने अस्वीकार कर दिया। 6 साल के लीप के बाद तुलसी ने खुद का बिजनेस शुरू किया और जुड़वां बच्चों की दादी बनेगी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 19, 2025 | 08:45 AM

मिहिर ने मजबूरी में की नॉयना से शादी, तुलसी ने 6 साल के लीप के बाद शुरू किया अपना खुद का बिजनेस

Follow Us
Close
Follow Us:

KSBKBT 2 Upcoming Twist: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा के कारण सुर्खियों में है। मिहिर के धोखे से दुखी तुलसी घर से जा चुकी है, जिसके बाद गायत्री ने मिहिर की ज़िंदगी में और बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। गायत्री, नॉयना को लेकर ‘शांति निकेतन’ आती है और मिहिर पर नॉयना से शादी करने का दबाव डालती है।

मिहिर कहता है कि वह नॉयना से प्यार नहीं करता, लेकिन गायत्री के जान देने की धमकी के आगे वह मजबूर हो जाता है। अपकमिंग एपिसोड्स में मिहिर की मजबूरी और तुलसी के नए सफर से जुड़े कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं।

मिहिर-नॉयना की जबरदस्ती शादी

सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि गायत्री के दबाव पर मिहिर नॉयना के साथ शादी के मंडप में जाने के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि, शादी के बाद भी मिहिर, नॉयना से दूरी बनाए रखेगा।

सम्बंधित ख़बरें

मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत के बाद अलग अंदाज में दिखे राज कुंद्रा, नई लग्जरी कार में शिल्पा संग VIDEO वायरल

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को पूरे हुए 2 साल, एनिवर्सरी पर शेयर किए इमोशनल पोस्ट

सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, 12 साल बाद मां बनने की खबर पर दिया करारा जवाब

इस हफ्ते OTT पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, दर्शकों को सस्पेंस-थ्रिलर से भरेंगी नई फिल्में और सीरीज

नॉयना की कोशिशें: शादी के बाद नॉयना ‘शांति निकेतन’ में डेरा डाल देगी और तुलसी के बच्चों के मन में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगी।

ऋतिक का गुस्सा: नॉयना की यह कोशिश उसे भारी पड़ने वाली है। ऋतिक (तुलसी का बेटा) नॉयना को खरी-खोटी सुनाएगा और उसे अपनी माँ मानने से साफ़ इनकार कर देगा।

ये भी पढ़ें- Anupama: TRP गिरी तो मेकर्स लाए तगड़ा ड्रामा, माही ने राही को कहा ‘बदचलन’

मिहिर की तन्हाई: तुलसी के बच्चे नॉयना को सौतेली माँ के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे, जिसकी वजह से मिहिर अपने ही घर में पूरी तरह से अकेला पड़ जाएगा और वह तुलसी को बहुत मिस करेगा।

तुलसी का नया सफर और 6 साल का लीप

उधर, घर छोड़ चुकी तुलसी अपने ग़म को भुलाकर एक नई शुरुआत करेगी।

अंगद-वृंदा का सहारा: तुलसी जल्द ही अंगद और वृंदा के साथ रहना शुरू कर देगी और चॉल में अपना ग़म छिपाने की कोशिश करेगी। उसे रह-रहकर मिहिर के धोखे का अफ़सोस होगा।

बिजनेस की शुरुआत: होश संभालते ही तुलसी अपना खुद का बिजनेस शुरू करेगी। बिजनेस शुरू करते ही तुलसी के दिन पलट जाएंगे और वह अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी।

जुड़वां बच्चों की दादी: जल्द ही तुलसी की कहानी में 6 साल लंबा लीप देखने को मिलेगा। लीप के बाद वृंदा, तुलसी को खुशखबरी देगी कि वह जल्द ही जुड़वां बच्चों की दादी बनने वाली है। तुलसी, अंगद और वृंदा के साथ मिलकर अपनी एक छोटी सी दुनिया बनाएगी।

Ksbkbt2 spoiler mihir naina wedding tulsi new life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2025 | 08:45 AM

Topics:  

  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Television Show
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.