मिहिर की हालत नाजुक, अस्पताल में गौतम की एंट्री से बढ़ा तुलसी का दर्द, शुरू हुई वैष्णवी-पार्थ की लव स्टोरी
KSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर की हालत नाजुक है। अस्पताल में गौतम की एंट्री से तुलसी का दर्द बढ़ जाता है। वहीं, वैष्णवी और पार्थ की लव स्टोरी से कहानी को नया मोड़ मिलता है।
- Written By: सोनाली झा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी का स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: स्मृति ईरानी के आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल मोड़ देखने को मिल रहे हैं। कहानी इस वक्त ऐसे पड़ाव पर है, जहां हर किरदार का बदला हुआ रंग दर्शकों को चौंका रहा है। एक तरफ मिहिर की जिंदगी खतरे में है, तो दूसरी तरफ तुलसी पर परिवार टूटने के आरोप लग रहे हैं।
हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि तुलसी को बचाने के चक्कर में मिहिर खुद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच जाता है। तुलसी उसकी जान बचाने के लिए उसे तुरंत अस्पताल लेकर आती है, लेकिन यहां भी उसकी मुश्किलें कम नहीं होतीं। नॉयना हर वक्त तुलसी के साथ रहती है, जिससे तुलसी को कोई भी फैसला लेने में परेशानी हो रही है। बावजूद इसके, तुलसी हार मानने वालों में से नहीं है।
मिहिर को बेड पर देखकर इमोशनल होगा गौतम
इसी बीच अस्पताल में तुलसी के बड़े बेटे गौतम की एंट्री होती है। अपने पिता मिहिर को बेड पर देखकर गौतम इमोशनल हो जाता है। मिहिर भी बेटे को देखकर खुद को रोक नहीं पाता और उससे वापस शांति निकेतन लौटने और बिजनेस संभालने की अपील करता है। लेकिन गौतम का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है। वह मिहिर से कहता है कि यह बात कहने में आपने बहुत देर कर दी और बिजनेस संभालने के लिए आपके और भी बेटे हैं। इतना कहकर गौतम अस्पताल से चला जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- घरवाले थप्पड़ मार देंगे, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस
‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की एंट्री, कल्ट क्लासिक की वापसी में नए किरदार से बढ़ेगा कॉमेडी का तड़का
‘मेरे बच्चों की मां बनोगी?’ जब 8 साल बड़ी तलाकशुदा इस एक्ट्रेस को ऐसे प्रपोज कर बैठे थे बख्तियार
KSBKBT 2 Spoiler: 18 साल बाद हुई तुलसी के सामने आयी उसकी सबसे बड़ी दुश्मन, क्या फिर से टूट जाएगा विरानी परिवार
तुलसी को परिवार टूटने का जिम्मेदार ठहराएगा गौतम
गौतम का गुस्सा यहीं खत्म नहीं होता। वह अपनी मां तुलसी को परिवार टूटने का जिम्मेदार ठहराता है और उसे जमकर खरी-खोटी सुनाता है। बेटे के मुंह से ऐसी बातें सुनकर तुलसी पूरी तरह टूट जाती है। इस ट्रैक ने दर्शकों को भावुक कर दिया है, क्योंकि अब तुलसी की जिंदगी में उसका अपना बेटा ही विलेन बनता नजर आ रहा है।
अंगद को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करेगा रणविजय
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में रणविजय की एंट्री एक नई साजिश की ओर इशारा करती है। ऋतिक उसे मिहिर से मिलने से रोकता है, लेकिन रणविजय अंगद से मिलकर उसे अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता है। वह अंगद से कहता है कि अपने हिस्से के शेयर की पावर ऑफ अटॉर्नी उसके नाम कर दे। इन सबके बीच शो में हल्की-सी राहत लेकर आई है वैष्णवी और पार्थ की नई प्रेम कहानी, जो अब शुरू होती नजर आ रही है।
