KSBKBT Spoiler: बापजी के सामने खुला मिहिर-तुलसी का राज, पूरे परिवार पर मंडराया संकट
KSBKBT Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में ट्विस्ट आने वाला है। बापजी के सामने मिहिर-तुलसी का राज खुल जाता है, जिससे पूरे परिवार पर संकट मंडराने लगता है। नॉयना की साजिश रिश्तों को तोड़ने पर तुली है।
- Written By: सोनाली झा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: टीवी के आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट ला रहे हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। टीआरपी की रेस में आगे रहने के लिए शो में रिश्तों की उलझन, इमोशनल टकराव और साजिशों का तड़का एक साथ दिखाया जा रहा है।
अब तक की कहानी में साफ दिख रहा है कि मिहिर चाहता है कि तुलसी हमेशा उसके करीब रहे, लेकिन तुलसी उससे दूरी बनाने की कोशिश कर रही है। वह अपने काम को आगे बढ़ाने में जुटी है, हालांकि मिहिर का ख्याल रखने में भी पीछे नहीं हटती। मगर कहानी में असली पेच नॉयना की एंट्री से आया है। नॉयना लगातार ऐसी चालें चल रही है, जिससे मिहिर और तुलसी के बीच गलतफहमियां बढ़ें।
वेलेंटाइन प्लान बना मुसीबत
नॉयना हर मौके पर मिहिर और तुलसी को अलग करने की कोशिश करती नजर आ रही है। मिहिर तुलसी के साथ वक्त बिताने के लिए चुपचाप टेबल बुक करता है। जब नॉयना उससे वेलेंटाइन प्लान पूछती है तो वह बात टाल देता है। लेकिन नॉयना को पहले ही पता चल चुका होता है कि मिहिर ने तुलसी के लिए खास इंतजाम किए हैं। इससे उसके मन में शक और गहरा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
ट्रैफिक में फंसे तुलसी और मिहिर
इसी बीच तुलसी और मिहिर बापजी से मिलने निकलते हैं। रास्ते में ट्रैफिक में फंसे होने के दौरान वे एक कपल को साथ में समय बिताते देखते हैं। एक शख्स अपनी पत्नी को गोलगप्पे खिलाता नजर आता है। यह सीन देखकर तुलसी भावुक हो जाती है और कहती है कि एक दिन यह भी उसे छोड़ देगा। उसकी यह बात सुनकर मिहिर को गहरा झटका लगता है और उसे अपनी गलतियों का एहसास होने लगता है।
बापजी के सामने खुला बड़ा राज
जब दोनों बापजी के पास पहुंचते हैं, तो माहौल पूरी तरह बदल जाता है। बापजी गुस्से में कहते हैं कि तुम दोनों ने बहुत बड़ा धोखा दिया है और इसकी सजा सिर्फ तुम्हें ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को भुगतनी पड़ेगी। उधर नॉयना का इरादा साफ है। वह कहती है कि शांति निकेतन उसके लिए तभी मायने रखता है जब मिहिर उसका हो। वह धमकी भरे अंदाज में इशारा करती है कि एक बड़ा धमाका होने वाला है, जिसके बाद मिहिर सिर्फ उसका हो जाएगा।
