तुलसी पर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT Spoiler: तुलसी पर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, रियो ने रचा नया चक्रव्यूह, संकट में पड़ा विरानी परिवार

KSBKBT Twist: रेओ ने विरानी परिवार के खिलाफ ऐसा चक्रव्यूह रच दिया है, जिसकी कारण पूरे परिवार पर संकट मंडराने लगा है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे तुलसी को करना होगा मुसीबतों का सामना...

यति सिंह

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। जिसमें विरानी परिवार की मुखिया तुलसी विरानी, नियती और रिओ के सामने हाथ जोड़कर खड़ी है। और साथ ही साथ रिओ और नियती से माफी मांग रही है। और ये वादा कर रही है कि ये गलती दोबारा नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ रिओ अपनी खतरनाक चाल के तहत नाराज होने का नाटक कर रहा है।

इसी कड़ी में रिओ कहता है कि पूरे परिवार ने एक बाहर के इंसान की बात पर भरोसा किया और उसपर छेड़खानी का झूठा आरोप भी लगाया। इसलिए मैं इस घर में नहीं रहूंगा। इस सीरियल में अभी तक हमने देखा कि तुलसी सबके सामने ये ऐलान करती है, कि रियो और कोई नहीं उसके अपने बेटे अंश का खून है। तुलसी ठाकुर जी की कसम खाकर कहती है, कि अब उसपर शक नहीं करेगी।

रियो ने किया खौफनाक कबूलनामा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपने देखा कि कैसे तुलसी रियो से उसके ऊपर लगाए आरोप को लेकर माफी मांगती है। तो दूसरी तरफ गौतम, साहिल और बाकी घरवाले भी रियो को यकीन दिलाते हैं कि वो सब रियो के साथ खड़े हैं। मगर कहानी में असली ट्विस्ट तो तब आएगा जब खुशबू की जमानत हो जाती है। जबकि खूशबू को बाहर निकालने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद रियो ही है, रियो खूशबू के सामने ये कबूल भी करता है, कि ये सारा मोलेस्ट्रेशन का ड्रामा रियो का ही रचा हुआ है। ताकि वह तुलसी का विश्वास जीत सके।

विरानी परिवार में बदलते रिश्ते

रियो अपना मकसद पूरा होने के बाद खूशबू को हमेशा के लिए शहर छोड़कर जाने का हुक्म देता है। आप देखेंगे कि रियो अकेले में कसम खाता है, कि वह पूरे विरानी परिवार को तबाह कर देगा, रियो विरानी परिवार को अपने पिता अंश की मौत का गुनाहगार मानता है। अब रियो अपनी साजिश के तहत नियती को घर में रूकने के लिए मना लेता है। और वहीं तुलसी भी अपनी गलतफहमी के लिए रियो और नियती से माफी मांगती है, जसके बाद नियती घर में रुकने के लिए मान जाती है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में ट्विस्ट का असली तड़का तो अब लगने वाला है। जब विरानी परिवार को पता पता चलेगा कि रियो विरानी परिवार का ही हिस्सा है। और उसे अब विरानी परिवार के बिजनेस को संभालना चाहिए। वहीं इसी कड़ी में फैक्ट्री पहुंचते ही रियो का सामना वैष्णवी से होता है, और वहां रियो को एक डिजाइन बेहद पसंद आता है। और रियो सोचता है कि यह वैष्णवी ने बनाया है। लेकिन पार्थ उसे टोकता है और कहता है, कि ये डिजाइन मेरा है। जिसके बाद रियो पार्थ का बंदर कहकर मजाक बनाता है।

कहानी में आएगा भयानक मोड़

सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आप देखेंगे कि कहानी के बीच में एक नया मोड़ आता है, जिसमें नियती का जबरदस्त एक्सीडेंट हो जाता है। वहीं इस हादसे को लेकर रियो सीधा तुलसी पर निशाना साधता है। और नियती की इस हालत का जिम्मेदार तुलसी विरानी को ठहराता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता