KSBKBT 2 Spoiler: परिधि की चाल में फंसी नॉयना, तुलसी पर बढ़ा संकट, अंगद ने की वीरेन की धुनाई
KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी और परिधि के संघर्ष पर आ गई है। परिधि, मिहिर और तुलसी को अलग करने के लिए साजिशें कर रही है और अब नॉयना भी उसके जाल में फंसकर उसकी मदद कर रही है।
- Written By: सोनाली झा
परिधि की चाल में फंसी नॉयना
KSBKBT 2 Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दर्शक शो के हर ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर कहानी का फोकस तुलसी पर आ गया है, जो लगातार अपनी बेटी परिधि की साजिशों का शिकार हो रही है। स्मृति ईरानी यानी ‘तुलसी’ का किरदार आज भी दर्शकों का दिल जीत रहा है, लेकिन इस बार हालात पहले से कहीं ज्यादा पेचीदा हैं।
परिधि अपने माता-पिता तुलसी और मिहिर को अलग करने के लिए हर मुमकिन चाल चल रही है। उसकी हर योजना तुलसी को कमजोर बनाने की कोशिश है। खास बात यह है कि अब नॉयना भी परिधि के जाल में फंस चुकी है। नॉयना ने पहले तो परिधि का असली चेहरा देख लिया था, लेकिन परिधि की ब्लैकमेलिंग के आगे उसे झुकना पड़ा। नॉयना अब खुद भी परिधि की मदद कर रही है और दोनों मिलकर तुलसी के खिलाफ साजिश रच रही हैं।
वृंदा बनी शिकार
इसी बीच कहानी में वीरेन की एंट्री ने नया हंगामा मचा दिया है। जेल से रिहा होते ही उसने अपनी पत्नी पर जुल्म ढाने शुरू कर दिए। अजय ने जब उसे तलाक के पेपर दिए, तो वीरेन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इतना ही नहीं, उसने वृंदा के साथ भी बदसलूकी करने की कोशिश की। इस मुश्किल घड़ी में अंगद ने एंट्री लेकर वीरेन की जमकर धुनाई कर दी। वहीं, परिधि भी वृंदा को बेइज्जत करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। उसने गरबा फंक्शन के जरिए वृंदा को सबके सामने शर्मिंदा करने की योजना बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
शोभा ने संभाली कमान
इस सब ड्रामे के बीच शो में वापसी हुई है तुलसी की बड़ी बेटी शोभा की। शोभा की एंट्री ने कहानी को और रोचक बना दिया है। वह न केवल अपने पिता मिहिर को घर वापस लाने की कोशिश करेगी, बल्कि नॉयना और परिधि की सभी साजिशों को भी नाकाम करेगी। शोभा का दमदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और अब तुलसी को भी अपने संघर्ष में एक मजबूत सहारा मिल गया है।
ये भी पढ़ें- जब थलापति विजय ने अपने माता-पिता पर दर्ज कराया था केस, जानें दिलचस्प किस्सा
दोगुना होगा ड्रामा
आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को डबल ड्रामा देखने को मिलेगा। एक ओर तुलसी और शोभा मिलकर परिवार को बचाने की लड़ाई लड़ेंगी, वहीं परिधि और नॉयना पूरी ताकत से उन्हें गिराने की कोशिश करेंगी। इमोशंस, षड्यंत्र और सस्पेंस का यह संगम दर्शकों को टीवी से बांधे रखने वाला है।
