कृष्णा अभिषेक को एक कॉमेडी शो के लिए मिलती है कितनी फीस, विदेश में भी है घर
कृष्णा अभिषेक एक मशहूर कॉमेडियन हैं। जिन्हें कॉमेडी शोज की वजह से पहचान मिली। कृष्णा कई फिल्में भी कर चुके हैं। कृष्णा अभिषेक गोविंदा के भांजे हैं और करोड़ों रुपए के मालिक हैं। उनकी नेटवर्क 40 करोड़ रुपए की है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: कृष्णा अभिषेक बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने कॉमेडी की वजह से अपनी पहचान बनाई है। वह कॉमेडी शोज में नजर आते हैं। कपिल शर्मा के शो में सपना के किरदार से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। कृष्णा अभिषेक कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। कृष्णा अभिषेक की नेटवर्क 40 करोड़ रुपए की बताई जाती है और वह अपने एक कॉमेडी शो के लिए करीब 10 से 12 लाख रुपए की फीस पाते हैं।
कृष्णा अभिषेक गोविंदा के साथ अपने मतभेदों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी शोज में बतौर कॉमेडियन की थी। लेकिन वह बॉलीवुड की फिल्म ‘ओ पुष्पा आई हेट टीयर्स’, ‘ मरने भी दो यारो’, ‘शर्मा जी की लग गई’, ‘तेरी भाभी है पगले’, ‘क्या कूल है हम’, अजय देवगन की फिल्म ‘बोल बच्चन’ में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘एंटरटेनमेंट’ फिल्म में भी काम किया है। उनके फैंस को उनका कॉमिक अंदाज काफी पसंद आता है।
ये भी पढ़ें- ‘दुआ पादुकोण सिंह’ है रणवीर सिंह की बेटी का नाम, दीपिका ने साझा की तस्वीर
सम्बंधित ख़बरें
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
कृष्णा अभिषेक आलीशान जीवन जीते हैं। कश्मीरा शाह उनकी पत्नी हैं। कृष्णा अभिषेक के जुड़वा बेटों का नाम कृषांग और रयान है। वह फिलहाल तो लॉस एंजेलिस में रहते हैं। लेकिन मुंबई के अंधेरी वेस्ट में ओबेरॉय स्प्रिंग्स में भी उनका घर है। इस एरिया को बॉलीवुड हब के नाम से भी जाना जाता है, जहां फिल्म-टीवी जगत के सितारे रहते हैं।
उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है जिसमें एक मर्सिडीज़ बेंज़ के अलावा एक ऑडी भी है। परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए वह विदेश भी जाते हैं। कृष्णा अभिषेक को कॉमेडी शो के लिए एक एपिसोड के 10 से 12 लाख रुपए मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा अभिषेक का मुंबई में घर है और 2017 में उन्होंने कश्मीरा शाह के साथ मिलकर कैलिफोर्निया में भी एक आलीशान घर खरीदा था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक बेहतरीन जीवन बिता रहे हैं।
