इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे कृतिका कामरा-गौरव कपूर, रजिस्टर्ड मैरिज के बाद होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

Kritika Kamra And Gaurav Kapoor Wedding: कृतिका कामरा 11 मार्च को गौरव कपूर संग रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी। अगले दिन मुंबई में ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। जिसमें बॉलीवुड-क्रिकेट सितारे भी शामिल होंगे।
Kritika Kamra and Gaurav Kapoor Wedding Details
कृतिका कैमरा और गौरव कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kritika Kamra And Gaurav Kapur Confirm Dating: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट कमेंटेटर-एक्टर गौरव कपूर की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। कपल 11 मार्च को आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। खास बात यह है कि दोनों ने अपनी शादी को निजी और सादगी भरे अंदाज में रखने का फैसला किया है।

परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, 11 मार्च को मुंबई में गौरव कपूर के घर पर एक निजी रजिस्टर्ड मैरिज होगी। इस समारोह में सिर्फ परिवार के चुनिंदा सदस्य और बेहद करीबी लोग शामिल होंगे। कृतिका और गौरव दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, इसलिए शादी का पहला चरण बेहद सीमित दायरे में रखा गया है।

कृतिका और गौरव की शादी में शामिल होंगे कई हस्तियां

हालांकि, शादी के जश्न की असली रौनक 12 मार्च को देखने को मिलेगी। इस दिन पहले परिवार और रिश्तेदारों के साथ एक खास समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद शाम को एक भव्य पार्टी रखी जाएगी। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह पार्टी कपल की पर्सनैलिटी के अनुरूप होगी, ग्लैमरस जरूर, लेकिन ओवर-द-टॉप नहीं। कृतिका और गौरव कपूर ने अपनी शादी को भव्य दिखावे से दूर रखते हुए इमोशनल और पर्सनल टच देने का निर्णय लिया है। दोनों परंपराओं का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही चाहते हैं कि उनका यह खास दिन उनकी सादगी और अपनेपन को दर्शाए।

सोशल मीडिया पर कपल ने शेयर की थी पहली फोटो

दोनों की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। दिसंबर 2025 में कृतिका कामरा ने सोशल मीडिया पर गौरव के साथ ब्रेकफास्ट डेट की तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। तब से यह जोड़ी अक्सर साथ नजर आती रही है और फैंस का प्यार बटोरती रही है।

जहां कृतिका की यह पहली शादी होगी, वहीं गौरव कपूर पहले 2014 में मॉडल-अभिनेत्री Kirat Bhattal से शादी कर चुके थे। 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। अब 11 मार्च को गौरव और कृतिका एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com